ActiveHazaribaghJharkhand

बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, छेड़खानी के खिलाफ सख्त कदम उठाए प्रशासन

Share
Share
Khabar365news
  इचाक थाना से महज 500 मीटर की दूरी में कई विद्यालय एवं महाविद्यालय संचालित हैं जिनमें हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने प्रतिदिन आते हैं।विद्यालय प्रारम्भ होने के समय और छुट्टी के समय इचाक प्रखंड के ही कई मनचले बाइकर्स बच्चियों के साथ प्रतिदिन छेड़खानी करते हैं, उन्हें परेशान करते हैं।      छात्राओं के साथ छेड़खानी एवं अभद्र व्यवहार की घटनाओं के खिलाफ छात्राओं ने इचाक थाना प्रभारी गौतम सिंह को लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। जी . एम. महाविद्यालय इचाक की छात्राओं ने आवेदन के माध्यम से पुलिस प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट कराया है।

छात्राओं का कहना है कि इस प्रकार की घटनाओं से उन्हें मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा विद्यालय एवं महाविद्यालय आने-जाने के दौरान असुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने तथा छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।


छात्राओं ने यह भी अपेक्षा जताई कि पुलिस प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण में शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक छात्रा का अधिकार है। इसलिए छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना समाज तथा प्रशासन, दोनों की जिम्मेदारी है।


इस अवसर पर छात्राओं ने प्रशासन से अपील की कि मामले की उचित जांच करते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जाए, ताकि छात्राएँ बिना किसी भय के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBokaroBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बोकारो के एस पौंड में देर रात तोड़फोड़, कई पोकलेन मशीनें क्षतिग्रस्त

Khabar365newsबोकारो: बोकारो के महुआर गांव स्थित एस पौंड में बीती रात तोड़फोड़...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा जनता दरबार में 50 से अधिक लोगों ने रखीं समस्याएं, डीसी ने एक सप्ताह में निष्पादन का दिया निर्देश

Khabar365newsजामताड़ा उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी,आलोक कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धराली में कल्पकेदार मंदिर की तलाश, 11 फीट तक हुई खोदाई

Khabar365newsधराली, उत्तराखंड: उत्तराखंड के धराली में कल्पकेदार मंदिर की तलाश को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका ACM कोर्ट में होंगे पेश,

Khabar365newsनई दिल्ली: CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर पर...