ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में मजदूर की मौत के बाद परिवार को राहत, 5.50 लाख मुआवजा और पत्नी को नौकरी पर बनी सहमति

Share
Share
Khabar365news

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय वार्ता, अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 15 हजार रुपये की सहायता

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पीवीयूएनएल प्लांट में कार्य के दौरान मजदूर इरफान अली की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहारा देने और भविष्य सुरक्षित करने के उद्देश्य से शनिवार को पतरातू स्थित रसियन गेस्ट हाउस में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में मृतक के आश्रित को 5.50 लाख रुपये मुआवजा देने और उनकी पत्नी को पीवीयूएनएल में नौकरी उपलब्ध कराने पर सहमति बनी। वहीं, अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 15 हजार रुपये की सहायता दी गई।

वार्ता में मृतक के परिवार को ईपीएफओ के फॉर्म-20 और फॉर्म-51एफ के तहत 2.50 लाख रुपये की सहायता, बीमा राशि और अन्य देय लाभ दिलाने पर भी सहमति बनी। प्रबंधन और संबंधित पक्षों के साथ हुई इस पहल से परिवार को आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है।

बताया गया कि इरफान अली शुक्रवार को पीवीयूएनएल प्लांट में काम करने के दौरान अचानक बीमार पड़ गए थे। उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वह भेल के अंतर्गत मेसर्स अशोक कुमार के अधीन कार्यरत थे। उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक और भविष्य की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी हो गई।

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि कार्य के दौरान मजदूर की मौत बेहद दुखद है। ऐसे समय में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना और उसके भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि त्रिपक्षीय वार्ता में मुआवजा, पत्नी को नौकरी, बीमा और अन्य देय लाभ उपलब्ध कराने पर सहमति बनी है। अंतिम संस्कार के लिए तत्काल सहायता राशि भी दी गई है, ताकि दुख की इस घड़ी में परिवार को कुछ राहत मिल सके। वार्ता के दरम्यान जय प्रकाश सिंह ननकी ने बिते वर्ष कनवर कम्पनी में दुर्घटनाग्रस्त सरोज प्रसाद की भी सुध लेने की बात कही।

बैठक में पीवीयूएनएल के एचआर जियाउर रहमान, नवीन साहू, भेल प्रतिनिधि प्रवीण केकेटट्टा, मेसर्स अशोक कुमार के प्रतिनिधि अशोक कुमार, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर मुंडा, रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष सह रामगढ़ विधानसभा प्रभारी जय प्रकाश सिंह ननकी,अंजन कुमार, सुजित पटेल, , मृतक की पत्नी फातमा निशा, कौशर अली, मो आजाद अंसारी, एमएन यादव, अर्पित पांडेय, सरफराज अहमद, मो. बारीक, फिरदौस आलम, शहजादा तालिब, गुलजार अंसारी, योगेश बेदिया और सुदामा बेदिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

रेलवे स्टीम कॉलोनी दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, दीप प्रज्वलित कर निशि पांडेय ने किया शुभारंभ

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रेलवे स्टीम कॉलोनी, पतरातू में दुर्गा...

ActiveBreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में पति की मौत के 12 घंटे बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डीजल कॉलोनी दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू डीजल कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति...