रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
रावण दहन समिति, पीटीपीएस के तत्वावधान में विजयादशमी के पावन अवसर पर दिनांक 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को संध्या 7:00 बजे से ग्राम पंचायत कोतो स्थित रामनवमी अखाड़ा, कोतो में भव्य रावण दहन कार्यक्रम एवं आकर्षक आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा।
समिति के संयोजक जय प्रकाश सिंह ननकी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है। रावण दहन भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, जो हमें सत्य, सदाचार एवं मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
रावण दहन समिति की ओर से क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, माताओं-बहनों, युवाओं एवं समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
समिति द्वारा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। सभी श्रद्धालुओं एवं दर्शकों से अनुरोध है कि आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं अनुशासन बनाए रखने में समिति का सहयोग करें। मौके पर अध्यक्ष अजय तिवारी, सचिव राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष सुमन सिंह,रंजय कुमार,सपन दास, अखिलेश सिन्हा, सरफराज खान, अप्पु कुमार,सत्यरंजन ठाकुर, भास्कर कुमार, मयंक कुमार, राजेश पटेल,धीरज कुमार आदि उपस्थित हुए।
Leave a comment