
घायल युवकों के अनुसार वे लोग मैक्स लाइफ केयर हॉस्पिटल के पास एक दुकान के पास खड़े थे इसी दौरान एनटीपीसी के स्टॉक यार्ड की तरफ से फायरिंग हुई जिसमें यह लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्टॉक यार्ड के समीप खूब हंगामा किया। कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन माने और अभी परिजन के साथ भारी संख्या में ग्रामीण पतरातू थाने में जमे हुए हैं। दोनों एक के शरीर पर दो-तीन छर्रे लगे हुए थे। पुलिस ने आरोपी सुरक्षा गार्ड को हिरासत में ले लिया है।
Leave a comment