
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
विजयादशमी के पावन अवसर पर रावण दहन समिति, पीटीपीएस के तत्वावधान में ग्राम पंचायत कोतो स्थित रामनवमी अखाड़ा में कल, दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को भव्य रावण दहन एवं आकर्षक आतिशबाजी कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजयादशमी के पर्व को धूमधाम से मनाया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी पतरातु, पंचायत मुखिया किशोर महतो, अनिता जैन निधि सिंह, मानवाधिकार परिषद से संगीता कुमारी,सुमन कुमारी, रीना कुमारी,डॉ अविनाश, डॉ छाया,डां डी लाहा, सुजीत पटेल सहित कई गणमान्यों ने कार्यक्रम की शुभारंभ की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विशाल रावण दहन रहा। रावण के पुतले के दहन के साथ पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। आकर्षक आतिशबाजी ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। उपस्थित लोगों ने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया। समिति के संयोजक जय प्रकाश सिंह ननकी ने
इस अवसर पर विजयादशमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए यह संदेश दिया गया कि रावण दहन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर समाज में प्रेम, सद्भाव, एकता और भाईचारे को मजबूत करना ही इस पर्व का वास्तविक उद्देश्य है।
रावण दहन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त ग्रामीणों, गणमान्य नागरिकों, युवाओं, माताओं-बहनों, प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग और सहभागिता से ही इस प्रकार के भव्य सांस्कृतिक आयोजन सफल होते हैं।
समिति के संयोजक जय प्रकाश सिंह ननकी ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार लोगों का सहयोग मिलता रहेगा और यह आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा एवं आपसी सौहार्द का प्रतीक बना रहेगा। और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अजय तिवारी, सचिव राजीव रंजन, उपाध्यक्ष सलीम अंसारी, विकास पाठक, वीरेंद्र कुमार, सह सचिव, रंजय कुमार, राजेश पटेल धीरज कुमार सपन दास सुभाष यादव, कोषाध्यक्ष सुमन सिंह, सदस्य प्रिंस कुमार,तुषार मिश्रा, प्रथम चौधरी, बीकी कुमार,दिनेश मुंडा बादल कुमार रमाकांत शर्मा,अमर कुमार, शंकर मुंडा, किशोर मुंडा, संतोष गंझु आदि को विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।
Leave a comment