सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की ओर से यूजी सेमेस्टर-7 सत्र 2022-26 की परीक्षा 24 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। इसको लेकर जामताड़ा महाविद्यालय, जामताड़ा में परीक्षा की तैयारियां की जा रही हैं। इस बार परीक्षा का आयोजन महाविद्यालय के पुराने कैंपस में किया जाएगा। गुरुवार को जामताड़ा महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. मो. रिजवान ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के निर्देशानुसार यूजी सेमेस्टर-7 सत्र 2022-26 की परीक्षा 24 अक्टूबर से प्रारंभ होगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए महाविद्यालय के पुराने कैंपस में पहुंचना होगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. रिजवान ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे परीक्षा शुरू होने से पहले अपना प्रवेश पत्र तैयार रखें और निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें। परीक्षा में शामिल होने के लिए यूजी सेमेस्टर-7 का प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
Leave a comment