ActiveBreakingJamtadaJharkhand

जामताड़ा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

Share
Share
Khabar365news

एसपी शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर एक माह तक चला विशेष अभियान, सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर हुई कार्रवाई

जामताड़ा। जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर जामताड़ा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी पहल की है। इस अभियान के तहत पुलिस ने कुल 18 मोबाइल फोन बरामद किए और रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को सत्यापन के बाद उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने के कारण परेशान लोगों को राहत मिली है।
पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को गुम हुए मोबाइल फोन से संबंधित दर्ज सनहा और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर मोबाइल बरामद करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में एक माह तक अभियान चलाकर गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश की।


जिले के साथ अन्य राज्यों से भी हुई बरामदगी
जामताड़ा पुलिस ने अभियान के दौरान जामताड़ा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलावा अन्य जिलों और राज्यों से भी गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल फोन को संबंधित धारकों को सौंपने से पहले उनकी पहचान और दावों का सत्यापन किया गया। इसके बाद 25 अक्टूबर को संबंधित थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना में मोबाइल फोन वास्तविक धारकों को सुपुर्द कर दिए।


जनविश्वास मजबूत करना अभियान का उद्देश्य
पुलिस के अनुसार, इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की गुम हुई संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित करना और पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत करना है।आज के समय में मोबाइल फोन संचार, शिक्षा, बैंकिंग और अन्य जरूरी कार्यों का महत्वपूर्ण साधन है। ऐसे में मोबाइल गुम होने से लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


जामताड़ा पुलिस ने स्पष्ट करते हुए बताया आम जनता की समस्याओं के समाधान, गुम हुई संपत्ति की बरामदगी और जनविश्वास को सुदृढ़ करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

सांस्कृतिक भाषा आंदोलन यात्रा की तैयारी तेज

Khabar365newsटीआरएल विभाग में हुआ अभ्यास, 3 नवंबर को बापू वाटिका से निकलेगी...

ActiveJharkhandRamgahRamgarhSportsझारखंडरांची

राज्य स्तरीय अंडर-14 वॉलीबॉल में रामगढ़ का कब्जा

Khabar365newsझारखंड । फाइनल में पूर्वी सिंहभूम को हराकर जीती ट्रॉफी, रोशनी कुमारी...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

दो बच्चों की मां ने पति के सामने प्रेमी से रचाई शादी,

Khabar365newsबागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत से जुड़ा एक मामला चर्चा में आया...