रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू प्रखंड के जयनगर गांव में गौ मेला सह गोपाष्टमी पूजा के आयोजन को लेकर बुधवार शाम को कमेटी का गठन किया गया । जिसमें समिति के अध्यक्ष दिलीप मुंडा ,उपाध्यक्ष कृष्णा मुंडा सचिव अनिकेत सोनी, उपसचिव रवि राम, कोषाध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर, उप कोषाध्यक्ष रवि सोनी, कार्यकारिणी अध्यक्ष विनोद मुंडा, छोटू , उप -कार्यकारिणी अध्यक्ष विनोद मुंडा, सुनील ठाकुर का चयन किया गया। वहीं जिला पार्षद राजाराम प्रजापति ,जयनगर पंचायत मुखिया हीरा देवी, जयनगर पंचायत समिति सदस्य अरविंद गिरी को संरक्षक के रूप में चयनित किया गया इसके अलावे निगरानी सदस्य दशरथ ठाकुर, पूर्व मुखिया वीर मोहन मुंडा, कार्तिक मुंडा, धरमू ठाकुर आदि को निगरानी पदाधिकारी तथा दर्जनों लोग सदस्य के रूप में चुने गए वहीं बताया गया कि गो मेला सह गोपाष्टमी पूजा 17 नवंबर को गोपाष्टमी पूजा, गो मेला और संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन 18 तारीख को होगा ।





Leave a comment