अग्निवीर को लेकर मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। 4 साल की नौकरी वाले अग्निवीर को 2 साल का सेवा विस्तार दिया गया है। मोदी कैबिनेट ने इस अग्निवीर को दो साल का सेवा विस्तार देने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।इससे लाखों अग्निवीर जवानों को फायदा होगा। कार्यकाल विस्तार पाने वाले अग्निवीरों को बढ़ा हुआ वेतन-भत्ता भी मिलेगा। इस फैसले की जानकारी देते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा, “आज का दिन भारतीय रक्षा बलों और हमारे ‘अग्निवीरों’ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कैबिनेट ने सभी अग्निवीरों के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का रास्ता खोल दिया है।





Leave a comment