Home Active रांची के पेंशनधारियों को अक्टूबर-नवंबर की राशि का भुगतान
ActiveBreakingJamtadaJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची के पेंशनधारियों को अक्टूबर-नवंबर की राशि का भुगतान

Share
Share

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के पेंशनधारियों को माह अक्टूबर एवं माह नवम्बर 2026 की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। योजना अंतर्गत जिले के कुल 2,55,534 लाभुकों को दोनों माह की पेंशन राशि का भुगतान किया गया है। योजना के तहत कुल 51 करोड़ 10 लाख 68 हजार रुपये की राशि DBT के माध्यम से लाभुकों के बैंक खाते में हस्तांतरित की गई है।

प्रखंडवार एवं शहरी क्षेत्रवार पेंशन लाभुकों की संख्या निम्न प्रकार है :-

  • अनगड़ा – 10,311
  • अरगोड़ा शहरी – 9,368
  • बरगाईं शहरी – 5,188
  • बेड़ो – 14,142
  • बुंडू – 9,034
  • बुंडू नगर पंचायत – 2,753
  • बुढ़मू – 11,055
  • चान्हो – 12,461
  • हेहल शहरी – 7,541
  • इटकी – 5,568
  • कांके – 17,027
  • कांके शहरी – 340
  • खलारी – 5,214
  • लापुंग – 7,164
  • मांडर – 16,115
  • नगड़ी – 8,259
  • नगड़ी शहरी – 6,800
  • नामकुम – 10,136
  • नामकुम शहरी – 5,733
  • ओरमांझी – 8,157
  • राहे – 9,189
  • रांची टाउन शहरी – 13,099
  • रातू – 10,756
  • सिल्ली – 15,683
  • सोनाहातू – 13,752
  • तमाड़ – 20,689

सर्वजन पेंशन योजना का उद्देश्य पात्र वृद्धजनों, विधवा एवं एकल महिलाओं तथा दिव्यांगजनों सहित अन्य निर्धारित श्रेणियों के लाभुकों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

जिला प्रशासन द्वारा पेंशन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ समय पर पहुंचाने को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि कोई भी योग्य लाभुक सामाजिक सुरक्षा के लाभ से वंचित न रहे। जिन लाभुकों के बैंक खाते में अभी तक पेंशन राशि प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है।

★अबुआ साथी–9430328080
जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingActiveJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा विशेष सैलरी पैकेज

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं...

BreakingActiveJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एक्सट्रीम बार हत्याकांड: जांच की खामियों पर SSP से रिपोर्ट तलब

रांची, 04 नवंबर रांची के एक्सट्रीम बार में डीजे संदीप प्रमाणिक की...