Home Breaking जामताड़ा में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार; स्कॉर्पियो और बाइक जब्त
BreakingCrimeJamtada

जामताड़ा में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार; स्कॉर्पियो और बाइक जब्त

Share
Share

महेशमुंडा चेकपोस्ट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 434 बोतल शराब के साथ चार मोबाइल और 26,200 रुपये नकद बरामद

जामताड़ा: जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ जामताड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 07 नवंबर 2026 को विशेष छापेमारी दल का गठन कर महेशमुंडा चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान बंगाल की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

स्कॉर्पियो से मिली 434 बोतल अंग्रेजी शराब

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान स्कॉर्पियो संख्या WB40AR-1027 से कुल 434 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसमें इम्पीरियल ब्लू की 240 बोतल (750 एमएल), आइकोनिक व्हाइट की 92 बोतल (750 एमएल), ब्लेंडर्स प्राइड की 36 बोतल (650 एमएल), ऑफिसर्स चॉइस की 42 बोतल (750 एमएल) और स्नोकी की 24 बोतल (750 एमएल) शामिल हैं।

इसके अलावा वाहन से दो नंबर प्लेट भी बरामद किए गए, जिन पर एक ही नंबर JH15AC-4759 अंकित था।

रेकी करने वाला मोटरसाइकिल चालक भी गिरफ्तार

पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक अमित कुमार और वाहन में सवार चंदन कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं, पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो की रेकी कर रहे मोटरसाइकिल संख्या WB38BD-4931 के चालक दयामय मंडल को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शराब से लदी स्कॉर्पियो और रेकी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।

मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद

छापेमारी के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और कुल 26,200 रुपये नकद बरामद किए गए। इनमें चंदन कुमार के पास से वनप्लस मोबाइल और 2,100 रुपये, अमित कुमार के पास से वीवो मोबाइल और 4,100 रुपये तथा दयामय मंडल के पास से वीवो एवं एप्पल कंपनी के दो मोबाइल और 20,000 रुपये नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

  1. अमित कुमार (29 वर्ष), पिता- चौरासी मंडल, निवासी- मकदुमा रतनपुर, थाना- अमरपुर, जिला- बांका (बिहार)।
  2. चंदन कुमार (38 वर्ष), पिता- महेश्वर प्रसाद मंडल, निवासी- डूबौनी, थाना- अमरपुर, जिला- बांका (बिहार)।
  3. दयामय मंडल, पिता- अनिल मंडल, निवासी- बगदाहा, थाना- खागा, जिला- देवघर (झारखंड)।

छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी

इस विशेष छापेमारी दल में नाला थाना प्रभारी पु०अ०नि० विकास यादव के नेतृत्व में स०अ०नि० निताय कुमार दास, स०अ०नि० बलभद्र टुडू, आरक्षी संख्या 599 कालेश्वर टुडू, आरक्षी संख्या 508 रंजीत कुमार, आरक्षी संख्या 143 श्रीनाथ सोरेन, आरक्षी संख्या 621 शिव शंकर पाण्डेय एवं चौकीदार संख्या 1/12 अक्षय माजी शामिल थे।

जामताड़ा पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
CrimeBreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू एयरटेल टावर चोरी के मामले में एक आरोपी को भेजा गया जेल।

रिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत एयरटेल कंपनी के...

BreakingCrimeJharkhandRanchi

डोरंडा से लापता दो वर्षीय अर्णव का शव बरामद, परिवार में पसरा मातम

राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित 56-सेट कुम्हारटोली से शुक्रवार शाम...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंगभारतरांची

धनतेरस-दीपावली को लेकर मेदिनीनगर बाजार में कड़ी बैरिकेडिंग,

पलामू। धनतेरस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए मेदिनीनगर बाजार क्षेत्र...