नशे की समस्या व निदान पर प्रकाश डालते हुए प्रिंसपल ने बताया कि :–नशा एक महामारी है, इसके प्रकोप से अनेकों के जीवन नरकतुल्य यातनाओं से गुजरता हैं
गायत्री परिवार शक्तिपीठ सेक्टर टू राँची के मार्गदर्शन में उत्क्रमित उच्च विद्यालय छापर, बुढ़मू, रांची के विद्यार्थियों द्वारा छापर गाँव में नशा मुक्ति रैली में नशा उन्मूलन संबंधित नारा लगाते एवं नशा मुक्ति गीत गाते हुए पंक्तिबद्ध एक नशा मुक्ति जन जागरण यात्रा निकाली गई।
गांव वाले परिजनों को तथा घर-घर जाकर नशा मुक्ति के संबंध में एक छोटी पुस्तिका भी दी गई एवं नशा से होने वाली नुकसान को बारे में बताया गया।
इस अवसर पर बुढ़मू ब्लॉक गायत्री परिवार के साधक भाई बसंत कुमार साहू के नेतृत्व में रामकृष्ण मिशन के चैतन्य राज ने इस रैली का शुरूआत की। साथ में विद्यालय के प्रिंसिपल प्रभात टोप्पो एवं शिक्षकगण भी साथ सहयोग दिए।
नशे की समस्या व निदान पर प्रकाश डालते हुए प्रिंसपल ने बताया कि नशा एक महामारी है, इसके प्रकोप से अनेकों के जीवन नरकतुल्य यातनाओं से गुजरता हैं क्योंकि नशा उनकी मानसिकता में प्रवेश करने पर दुर्दशा में ला देता है
इस कार्यक्रम में गांव के दर्शकों, सहयोगियों और उपस्थित जन समुदाय ने इस अभियान की योजना को तथा ऐसे कार्यक्रम की काफी सराहना , प्रशंसा किये। प्रखंड के संयोजक ने गुरुवरश्रीपूज्यवर वेदमूर्ति-तपोनिष्ठ की युग निर्माण अभियान अंतर्गत शान्तिकुञ्ज द्वारा निर्धारित आयोजित कुछ विशिष्ट बिन्दुओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए राष्ट्रीय व विश्व व्यापी कार्यक्रम पर भी चर्चा कर ग्रामीण परिजनों को बताया
द्वारा:– दीपक दयाल प्रसाद, जय नारायण प्रसाद





Leave a comment