
अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के द्वारा मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा फ़ीस में की गई बढ़ोतरी को कम करने के लिए ज्ञापन सौंपा। आजसू ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि JAC की ऑफ़िशियल वेबसाइट एवं विभिन्न अखबारों के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि वर्ष 2026–27 में आयोजित होने वाली मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा शुल्क में परिषद द्वारा वृद्धि की गई है।

झारखंड राज्य में पहले से ही लाखों विद्यार्थी छात्रवृत्ति (Scholarship) से वंचित हैं। ऐसी परिस्थिति में परीक्षा शुल्क में की गई यह बढ़ोतरी छात्रों एवं उनके अभिभावकों के ऊपर एक अतिरिक्त आर्थिक बोझ के रूप में पड़ेगी।आजसू छात्र संघ की ओर से आपका ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए विनम्र आग्रह किया जाता है कि वर्ष 2026–27 की मेट्रिक एवं इंटर परीक्षा शुल्क में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लिया जाए तथा छात्र हित में शुल्क को पूर्ववत रखा जाए।
धन्यवाद।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा,प्रदेश सचिव राजेश सिंह, अनुष्का सिंहा,महानगर अध्यक्ष अमन साहू, महानगर उपाध्यक्ष यश सोनी, अभीत कुमार,रोशनी मुंडा, राज दुबे,अंकित कुमार इत्यादि उपस्थित थे ।
सधन्यवाद ।
ओम वर्मा
प्रदेश अध्यक्ष
अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू)





Leave a comment