Home Breaking इस बार 28 नवंबर को मानेगा राज्य स्थापना दिवस समारोह और सरकार गठन का वार्षिक समारोह
BreakingJharkhandRanchi

इस बार 28 नवंबर को मानेगा राज्य स्थापना दिवस समारोह और सरकार गठन का वार्षिक समारोह

Share
Share

रांची। छठ महापर्व को देखते हुए इस बार 15 नवंबर को झारखंड गठन का बड़ा राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। अब 28 नवंबर को मुख्य समारोह का आयोजन होगा। बताते चले की 28 नवंबर को हेमंत सोरेन सरकार का सरकार गठन का वार्षिक समझ भी होना है। इसलिए सरकार ने निर्णय लिया कि अब दोनों कार्यक्रम एक साथ ही मनाया जाएगा।

15 नवंबर से सफाई अभियान के साथ शुरू होगा स्थापना दिवस पखवाड़ा

देखे कब क्या होगा कार्यक्रम

15 नवंबर को सभी जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ से होगी शुरुआत, 26 से 28 नवंबर तक खेलगांव में लगेगा मेला सह प्रदर्शनी; 28 नवंबर को मुख्य समारोह में योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और परिसंपत्तियों का वितरण

रांची। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर से राज्यभर में कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसकी शुरुआत ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ से की जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार के दूसरे वर्षगांठ के अवसर पर 28 नवंबर को रांची के खेलगांव में मुख्य समारोह आयोजित होगा। इस दौरान विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, 15 नवंबर को सुबह 7 से 8 बजे तक राज्य के सभी जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ का आयोजन होगा। इसकी शुरुआत जिलों के किसी महत्वपूर्ण स्थल या चौक-चौराहे से फ्लैग ऑफ कर की जाएगी। कार्यक्रम का समापन जिले के प्रमुख छठ घाटों की सफाई के साथ होगा।

स्थापना दिवस पखवाड़े के दौरान पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं, नाटक, नृत्य-संगीत और निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों और टीमों की राज्यस्तरीय प्रस्तुति 26 और 27 नवंबर को खेलगांव में होगी। विजेता टीमों को मुख्य समारोह के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा।

26 से 28 नवंबर तक मेला और प्रदर्शनी

खेलगांव में 26 से 28 नवंबर तक मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक जिले का एक स्टॉल होगा, जिसमें संबंधित जिले के विशिष्ट उत्पाद, पर्यटन स्थलों और आर्थिक गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। विभागीय स्टॉल पर सरकार की ओर से संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों और जनोपयोगी सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। नवाचार पर केंद्रित स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

28 नवंबर को उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर 28 नवंबर को आयोजित मुख्य समारोह में पंचायत, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 26 से 28 नवंबर तक खेलगांव में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।

तारीखवार कार्यक्रम

तारीखकार्यक्रम
15 नवंबरसुबह 7 से 8 बजे तक सभी जिलों में रन फॉर क्लीनलिनेस
15 नवंबर सेस्थापना दिवस पखवाड़े के तहत खेलकूद, नाटक, नृत्य-संगीत और निबंध प्रतियोगिताएं
26-27 नवंबरखेलगांव में चयनित प्रतिभागियों की राज्यस्तरीय प्रस्तुति
26-28 नवंबरखेलगांव में मेला सह प्रदर्शनी और सांस्कृतिक संध्या
28 नवंबरसरकार की दूसरी वर्षगांठ का मुख्य समारोह, योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, परिसंपत्ति वितरण और उत्कृष्ट लोगों का सम्मान

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

छठ महापर्व को लेकर कटिया पुत्रियां नदी की साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया गया

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के...

JharkhandRanchi

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर “रन फॉर क्लीनलीनेस” का आयोजन

दिनांक 15 नवंबर 2026 (रविवार) समय सुबह 7:00 बजे मार्ग बापू वाटिका,...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू स्टीम कॉलोनी: चर्चित दशरथ बाबा का नहाय-खाय संपन्न, इस बार लगेगा 2051 सूप का अर्घ्य

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रेलवे स्टीम कॉलोनी के चर्चित दशरथ...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू स्टीम कॉलोनी: दामोदर नदी छठ घाट पर बना अस्थाई पुल, व्रतियों को मिली बड़ी राहत

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु स्टीम कॉलोनी स्थित दामोदर नदी छठ...