जमशेदपुर की घाघीडीह सेंट्रल जेल में देर रात प्रशासन की टीम ने अचानक छापेमारी की। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक जेल परिसर में सघन जांच अभियान चलाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से जेल परिसर में हड़कंप मच गया।
छापेमारी के दौरान अधिकारियों की टीम ने जेल के विभिन्न वार्डों और अन्य स्थानों की जांच की। इस अभियान का उद्देश्य जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना और प्रतिबंधित सामानों की मौजूदगी की जांच करना था।
हालांकि, छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ और कार्रवाई में किन अधिकारियों की टीम शामिल थी, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।





Leave a comment