गढ़वा में सरस्वती नदी से एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवक की पहचान और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।





Leave a comment