Home Uncategorized *पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन*=============
Uncategorized

*पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन*=============

Share
Share

*■ अल्ट्रासाउंड केंद्रों/ निजी अस्पतालों की करें औचक निरीक्षण———– उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा।*==========

रामगढ़: *सोमवार को उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट/गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान-तकनीक(लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम,1994 के निमित्त प्रावधानों के तहत बैठक का आयोजन किया गया।**बैठक के दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार से जिले के अलग-अलग प्रखंडों में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालन हेतु सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की जानकारी लेते हुए सिविल सर्जन को नियमित रूप से जिले के अलग-अलग प्रखंडों में चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों की औचक रूप से जांच करने एवं जाँच प्रतिवेदन जिला स्तर पर उपलब्ध कराने, अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सील करने तथा नियमों का अनुपालन नहीं कर रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।**बैठक के दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन रामगढ़ से अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालन के दौरान संधारित की जाने वाली जानकारी एवं उन्हें जिला स्तर पर उपलब्ध कराने हेतु संचालकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए वैसे संचालक जो नियमित रूप से जिला स्तर पर प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं करा रहे हैं को सूचीबद्ध करने एवं उन पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने सिविल सर्जन सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों को जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड से संबंधित ऑनलाइन तथा ऑफलाइन एंट्री का मिलान करने एवं उनमे भिन्नता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।**बैठक के दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन रामगढ़ को अल्ट्रासाउंड मशीनों का नवीनीकरण एवं नए अल्ट्रासाउंड मशीनों के स्थापन के संबंध में सम्पूर्ण जाँच प्रक्रिया पूर्ण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने सिविल सर्जन रामगढ़ को अल्ट्रासाउंड केंद्र में प्रतिनियुक्त चिकित्सकों के रोस्टर की जांच करते हुए केंद्रों का संचालन नियम अनुसार सुनिश्चित करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए वहीं उन्होंने अलग-अलग अस्पतालों में कार्य कर रहे चिकित्सकों की समय सारिणी के साथ प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।**बैठक के दौरान सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार, डीआरसीएचओ डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद, अधिवक्ता श्री विग्नेश दुबे गैर सरकारी संगठनों के सदस्यों सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Uncategorized

झारखण्ड में अपराधियों का तांडव, राँची से हजारीबाग तक ताबड़तोड़ वारदात

राँची (मांडर): दूध देने डेयरी सेंटर पहुंचे रामू उरांव की गोली मारकर...

Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

गुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

हजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...