Home Active जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक ने सामूहिक नृत्य और कथा वाचन में पूरे जिले में अपना लोहा मनवाया।
ActiveHazaribagh

जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक ने सामूहिक नृत्य और कथा वाचन में पूरे जिले में अपना लोहा मनवाया।

Share
Share

झारखंड राज्य के स्थापना दिवस समारोह विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक, हजारीबाग के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, कला एवं सांस्कृतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन कर पूरे जिले में अपना लोहा मनवाया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं कथा वाचन प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता एवं सांस्कृतिक समझ से निर्णायक मंडल एवं उपस्थित लोगों को प्रभावित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सफल विद्यार्थियों को हजारीबाग जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मति कुमारी नीलम ने अपने कर कमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सचिव विनय कुमार ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास, अनुशासन तथा शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता शिक्षक रत्नेश कुमार राणा को उनके कुशल नेतृत्व की सराहना की। महाविद्यालय प्रभारी प्रो. पंकज कुमार ने सभी सफल प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे आयोजन से बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक भविष्य में भी विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर अवसर प्रदान करता रहा है और करता रहेगा। महाविद्यालय परिवार ने इस शानदार सफलता पर सभी प्रतिभागियों, मार्गदर्शक शिक्षकों एवं सहयोगियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक अजीत हांसदा, संगम कुमारी,संजीत कुमार यादव,रवि महतो, पार्वती कुमारी ने अपना महत्पूर्ण योगदान दिया।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू पंचायत को DMFT मद से तीन सड़क एवं नाली निर्माण योजनाओं की सौगात

मुखिया गिरिजेश कुमार की पहल और अनुशंसा से विकास कार्यों को मिली...

ActiveBreakingJharkhand

रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में भूकंप के झटके, नेपाल में था केंद्र

Ranchi : मंगलवार की सुबह झारखंड की राजधानी रांची सहित कई इलाकों...