
डालसा टीम ने “बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, जागरूकता एवं शिकायत निवारण तंत्र को सुदृढ़ बनाने” पर भी फोकस किये।
रांची: झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा, सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश तथा माननीय सदस्य सचिव, झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा, रांची, श्री अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव, ईंचार्ज के नेतृत्व में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान (बी.वी.एम.पी), जो कि 100 दिनों तक चलेगा। इसके अंतर्गत आज दिनांक 28.11.2026 को टी.वी.एस. सी.एम. स्कूल जगरनाथपुर एवं न्यू जगरनाथपुर बस्ती क्षेत्र के आस-पास विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने तथा बच्चों के सुरक्षित, शिक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से आज बाल विवाह मुक्त भारत अभियान (बी.वी.एम.पी.) के अंतर्गत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक करना ही डालसा का उद्देश्य है।
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा बाल विवाह की रोकथाम में समाज की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बाल विवाह न केवल बच्चों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि यह उनके शारीरिक, मानसिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास में भी गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि कानून के तहत बाल विवाह कराना, उसमें सहयोग करना अथवा उसे बढ़ावा देना दंडनीय अपराध है।
ज्ञात हो कि आज ही के दिन नालसा की थीम पर “बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, जागरूकता एवं शिकायत निवारण तंत्र को सुदृढ़ बनाने” हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराध, ऑनलाइन उत्पीड़न, साइबर बुलिंग, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग जैसे गंभीर विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दिये। उन्होंने बच्चों को बताया कि डिजिटल तकनीक जहां शिक्षा, ज्ञान एवं संवाद का सशक्त माध्यम है,
वहीं इसके असावधानीपूर्ण उपयोग से अनेक प्रकार के जोखिम भी उत्पन्न हो सकते हैं। मौके पर उन्होंने नालसा टाॅल फ्री नम्बर 15100, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल तथा आपातकालीन सहायता नंबर 112 के संबंध में भी जानकारी दी गई।
डालसा के पीएलवी के द्वारा भी लोगों को बाल-विवाह तथा साईबर क्राईम पर विधिक जानकारी दी गयी तथा आगामी 12 दिसम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी। डालसा के पीएलवी ने कहा कि उक्त तिथि को वादकारी न्यायालय में उपस्थित होकर अपने वादों का निस्तारण करा सकते है।
इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी गणेश कुमार, पिंकु कुमारी, निमला कुमारी, सीमा कुमारी, संगीता सिंह, अमित बड़ाईक, बिनिता कुमारी, राजा वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।





Leave a comment