Home Lohardaga फुटबॉल खिलाड़ी सोनू उराव के पैतृक गांव कड़ाक पहुचे सांसद सुखदेव भगत।
LohardagaJharkhand

फुटबॉल खिलाड़ी सोनू उराव के पैतृक गांव कड़ाक पहुचे सांसद सुखदेव भगत।

Share
Share

सोनू उराव के माता पिता एवं परिजनों से मिलकर सांसद सुखदेव भगत ने किया शोक व्यक्त ।

परिजन खेल विभाग से थे नाराज सांसद से अपनी पीड़ा की व्यक्त ।

सांसद में पिड़ीत परिवार से कहा कि हम पिड़ीत परिवार के साथ हैं ।

लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट

स्थापना दिवस के अवसर पर खेल विभाग लोहरदगा के द्वारा आयोजित फुटबॉल मैच के दौरान नदिया स्कूल के छात्र युवा प्रतिभावान खिलाड़ी सोनू उराँव जो मैच में घायल होने पर रिम्स मे एडीमिट था इलाज के दौरान उसकी मौत पर सांसद सुखदेव भगत ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की एवं विभागीय लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त किया ।


जिस वक्त सोनू उराँव घायल अवस्था में रिम्स में एडमिट था अपने छत्तीसगढ़ जाने के क्रम में उसे देखने सांसद सुखदेव भगत रिम्स गए परिजनों से मिले तथा सोनू उराँव का इलाज कर रहे डॉक्टर से भी बात की थी ।
जब वह छत्तीसगढ़ में थे तब उन्हें सोनू गांव के निधन का समाचार मिला कल रात छत्तीसगढ़ से जैसे ही सांसद लोहरदगा वापस लौटे आज सुबह अपने दिल्ली जाने के क्रम में वह सोनू उरांव के पैतृक गांव कड़ाक पहुंचकर उसके माता-पिता एवं परिजनों से मिलकर उन्हें संतावना दी एवं शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हम आपके साथ हैं ।
परिजनों ने माननीय सांसद सुखदेव भगत को अपना पीढ़ा सुनाते हुए खेल विभाग के लापरवाही से अवगत कराया परिवार क पीड़ा सुनकर संसद ने खेल विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि हर दुख सहकर एक आदीवासी परिवार किसी तरह खेती-बाड़ी कर अपने बच्चे को यह सोचकर पढ़ाया लिखाया कि मेरे बच्चे का भविष्य बनाना है इस तरह की घटना से परिवार को जो दुख पहुंचा है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता । उन्होंने परिजनो से कहा की आप अपने को अकेले मत समझे मैं पीड़ित परिवार के साथ हूं आपको हर संभव मेरी तरफ से जहा भी जरूरत हो सहयोग किया जाएगा ।

माननीय सांसद के साथ सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद विनय उरांव वीरेंद्र यादव डेविस उराव आदि ने सोनू उराँव के पिता महादेव उराव माता अनीता उरांव परिजन विद्या उरांव सविता सुमन टोप्पो रानी कुजूर संगीता उरांव निधि कुजूर राजकुमार उरांव इंद्रजीत उरांव भोला उरांव आदि से मिले ।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JamtadaJharkhand

96 घंटे तक अस्पताल में पड़ा रहा अज्ञात शव, चौथी बार मानवता के मिसाल बने संजय अग्रवाल

पहचान नहीं मिली तो भी नहीं छोड़ा सम्मान का अधिकार, अजय नदी...

JharkhandRanchi

खेलगांव में 9 हजार करोड़ की 1,650 योजनाओं की सौगात, समारोह में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन एवं सरकार के द्वितीय वर्षगांठ...

JharkhandRanchi

एक दिसंबर को राष्ट्रीय एकता दिवस की भव्य तैयारी।

राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासनिक सक्रियता तेज। शहीद वीर बुली महतो...

DelhiJharkhand

दिल्ली युवा संसद में जेवीएम श्यामली की दो छात्राओं ने किया झारखंड का प्रतिनिधित्व

जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम), श्यामली की कक्षा ग्यारहवीं की दो छात्राओं—रश्मिता रॉय...