CrimeJharkhand

जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में उपद्रव के बाद लगी धारा 144

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर। कदमा क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक संख्या तीन के पास महावीरी झंडा के साथ शनिवार देर रात अपमान किए जाने की घटना के बाद रविवार देर शाम क्षेत्र का माहौल बिगड़ गया। इस घटना को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गये। एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया गया, जिससे भगदड़ मच गई।

उपद्रवियों ने दो दोपहिया वाहन समेत पांच झोपड़ीनुमा दुकानों में आग लगा दी। इस घटना में समुदाय विशेष की ओर से तीन राउंड गोलियां भी चलाई गई। पीपलधारी जटाधारी मंदिर की कुर्सियों में तोड़फोड़ की गई है। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। कई मौके ऐसे भी आये जब पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा।

उपद्रव मचाने वाले लगातार घरों से पत्थर फेंकते रहे। दो घंटे तक शास्त्रीनगर के ब्लॉक संख्या-2 में उपद्रव मचाने वालों का कब्जा रहा। इस दौरान उपद्रवियों की पत्थरबाजी से सड़क ईंट और पत्थर से पट गए।

उपद्रवियों पर काबू में करने के लिए रैफ को उतारा गया। रैफ ने उपद्रवियों के खिलाफ छह राउंड आंसू गैस के गोले दागे। रैफ ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया। अब क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। क्षेत्र की सारी दुकानें बंद हो गई। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं।

शास्त्रीनगर ब्लॉक संख्या-2 के मस्जिद समेत आसपास के क्षेत्र से 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है। तलवार समेत अन्य हरवे-हथियार बरामद किए गए। वरीय पुलिस अधिकारी क्षेत्र में कैंप किए हुए हैं। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक-3 में पीपलधारी जटाधारी मंदिर से कुछ ही दूरी पर रामनवमी के दिन स्ट्रीट लाइट पर महावीरी झंडा बांधा गया था। रस्सी पर पॉलीथीन टंगा देख लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। कार्रवाई के लिए 24 घंटे का समय पुलिस को दिया गया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...