Jharkhand

झारखंड में सी०एस०पी० संचालक लूट काण्ड के आरोपी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

Jharkhand CSP Loot Scandal: झारखंड के दुमका से डेलिपाथर पुलिया के पास सी०एस०पी० संचालक से हुए लूट काण्ड में रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

बता दें कि राजेन्द्र माँझी में ग्राम बौड़िया थाना रामगढ़ जिला- दुमका से डेलिपाथर पुलिया के पास से सी०एस०पी० का पैसा 1,36,000 (एक लाख छतीस हजार) एस०बी०आई० ब्रांच से निकासी कर लाने के क्रम में पाँच अज्ञात हथियार बंद अपराधकर्मी द्वारा लूट लिया गया था। जिस संदर्भ में रामगढ़ थाना कांड सं. 29/23 तथा भारतीय दंड विधि की धारा 395 अंकित किया गया था। इस बाबत पुलिस अधीक्षक, दुमका के आदेशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, जरमुण्डी, दुमका के नेतृत्व में काण्ड के अनुसंधान एवं छापामारी के क्रम में छापामारी दल द्वारा रामगढ़ थाना क्षेत्रांतर्गत दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर चेकिंग लगाकर घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन सं. JH04D-0717 को रोका गया। बोलेरो पर सवार तीनों व्यक्तियों ने अपना अपना नाम क्रमशः चन्दन कुमार, सुमन कुमार यादव उर्फ विकास तथा रंजीत पोद्दार उर्फ रंजीत कुमार सुमन बताया। तहकीकात के दौरान पता चला कि इस काण्ड में विरोचन यादव एवं हल्चर यादव भी सम्मिलित था ।

बता दें कि लूट में प्रयुक्त बोलेरो वाहन में लूटे गये कागजात एवं लूट का पैसा बरामद हुआ है साथ ही साथ 02 देशी कट्टा एवं 05 पीस जिन्दा कारतूस एवं एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया है। वहीं तीनों आरोपी चन्दन कुमार, सुमन कुछ यादव उर्फ विकास तथा रंजीत पोद्दार को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उनके निशानदेही के आधार पर हँसडीहा चौक से घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्त विरोचन यादव एवं हलधर यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बता दें कि सी०एस०सी० संचालक से लूट काण्ड को कारित कराने में रामगढ़ और पोड़ैयाहाट के दो अन्य व्यक्ति का नाम भी प्रकाश में आया है।

इसके अलावा इन पांचों आरोपी के पास से बरामद अवैध आग्नेयास्त्र के संबंध में अलग से रामगढ़ थाना काण्ड सं.- 30/23 तथा धारा 25(1-बी)ए, 26/35 शस्त्र अधिनियम के विरूद्ध कार्रवाई की गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...