Jharkhand

*पीटीपीएस अंबेडकर पार्क स्थित झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा खतियान महाजुटान को लेकर महासम्मेलन का आयोजन*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातु पीटीपीएस अंबेडकर पार्क स्थित आज झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा खतियान महाजुटान को लेकर महासम्मेलन का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टाइगर जयराम महतो उपस्थित हुए वहीं मुख्य रूप धनंजय यादव समाजसेवी भुरकुंडा निवासी भी उपस्थित रहे।जिस बीच टाईगर जयराम महतो को झारखंडी सांस्कृतिक परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या मे लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का अध्यक्षता धनेश्वर महतो एवं संचालन नरेश महतो ने किया। और खतियान आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति विस्थापन नीति को बनाने की मांग के साथ साथ 60- 40 नियोजन नीति का पुरजोर विरोध किया गया ।वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टाइगर जयराम महतो ने कहा पतरातू इंडस्ट्रीयल एरिया क्षेत्र में विभिन्न कंपनियों द्वारा यहां के खतियानी रैयत विस्थापितों के साथ भेदभाव कर बाहरियों को गुप्त तरीके से सेटिंग के तहत नौकरी पर रख रही और यहां के रैयत विस्थापितों के हक अधिकार से वंचित रखा जा रहा।

टाईगर जयराम महतो ने कहा कि पूरे देश में हर एक राज्य में नौकरी को लेकर कानून बना हुआ है जिसमें उत्तर प्रदेश। बिहार बंगाल में सरकारी एवं प्राइवेट कंपनियों में दुसरे राज्यों के लिए नौकरी का कोई प्रावधान नहीं है लेकिन सिर्फ झारखंड राज्य ही ऐसा है जहां बाहरियों द्वारा आली बाबा का ढाबा समझा जाता है। और यहां के लोगों के अधिकार को दीमक की तरह चूस रहे हैं जिस कारण आज भी यहां लोग अपने हक अधिकार से वंचित हैं।

इसलिए राज्य सरकार खतियान आधारित स्थानीय नीति नियोजन नीति विस्थापन नीति जल्द बनाएं नहीं तो पूरे राज्य में आंदोलन किया जाएगा,पतरातू क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कंपनियों के विषय में कहा कि जब ब्रिटिश गवर्नमेंट को देश से भगाए जा सकता है तो यहां संचालित कोई भी अन्य कंपनियों को भी छोड़ा नहीं जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...