Jharkhandधनबाद

जिले में बिजली-पानी की समस्या गंभीर : ब्रजेन्द्र

Share
Share
Khabar365news

धनबाद। धनबाद जिला 20-सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह जी के नेतृत्व में जिला में व्याप्त बिजली-पानी की ज्वलंत समस्याओं को लेकर मिश्रित भवन स्थित जिला 20-सूत्री कार्यालय में सभी सदस्यों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला 20-सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जिला में व्याप्त बिजली पानी की समस्या गंभीर है,आगे उन्होंने कहा कि जिला में 31 जलमीनार हैं जिसमें केवल 17 जलमीनार से पानी की सप्लाई सुचारु रूप से हो रहा है। बाकी बचे 14 जलमीनार से आज तक किसी भी प्रकार की पानी की सप्लाई कभी नहीं हुई है, कुछ जल मीनार 12 साल से बनकर तैयार पड़ा है पर इसमें भी पानी का सप्लाई आज तक नहीं हुआ है,बहुत से जलमीनार काफी जर्जर हो गया है, उक्त सभी जलमीनार भाजपा के पूर्व अर्जुन मुंडा सरकार,रघुवर सरकार के समय का है सिर्फ और सिर्फ जलमीनार के नाम पर खाना पूर्ति की गई थी। आगे श्री सिंह ने कहा कि बंद पड़े जल मीनार से संबंधित विषयों पर रांची में पेयजल विभाग के वरीय पदाधिकारियों से सकारात्मक वार्ता हुई है अधिकारियों ने जर्जर जलमीनार को ठीक करने के साथ-साथ एक महीना के अंदर बंद पडे जल मीनार से सुचारु रुप से पानी का सप्लाई चालू कराने संबंधित सकारात्मक आश्वासन दिया है। सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार करने का काम कर रही है केंद्र सरकार के कारण एवं डीवीसी की लचर व्यवस्था के कारण निर्बाध बिजली लोगों को नहीं मिल पा रही है और लगातार आठ से 9 घंटा तक बिजली की कटौती की जा रही है,बिजली की लचर व्यवस्था के कारण व्यवसायियों में कारोबारियों एवं कल कारखाने चलाने वालों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को एक्स्ट्रा पेट्रोल-डीजल का खर्च करना पड़ रहा है। जहां तक जनता की बात बिजली की समस्या से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। इसमें केंद्र सरकार पूर्ण रूप से दोषी हैं और उनके इशारे पर डीवीसी प्रत्यक्ष रूप से बिजली को काट दे रही है। डीवीसी के अधिकारी इस तरह का कृत्य कर झारखंड सरकार को बदनाम करने का काम कर रही है। धनबाद जिला 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति केंद्र सरकार से मांग करती है कि डीवीसी के माध्यम से जिला में लोगों के लिए बिजली की दुरुस्त व्यवस्था की जाए ताकि व्यवसायियों कारोबारियों कल कारखाने चलाने वालों के साथ साथ आम लोगों एवं पठन-पाठन करने वाले छात्रों को व्याप्त बिजली की समस्याओं से निजात मिल सके।

आगे सिंह ने कहा कि मिश्रित भवन स्थित जिला 20-सूत्री कार्यालय में जिला योजना पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों के द्वारा उपेक्षा किए जाने पर 20-सूत्री के सभी सदस्यों ने रोष जताया कार्यालय में संबंधित सामग्रियों की सूची कई महीना पूर्व विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है पर सिर्फ और सिर्फ संबंधित अधिकारी खानापूर्ति करने में लगे हुए हैं जबकि राज्य सरकार का फंड जिला में उपलब्ध है इसके बावजूद जिला 20-सूत्री कार्यालय में किसी भी प्रकार की कोई सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

मौके पर मदन महतो, शमशेर आलम, हराधन रजवार, कासिम अंसारी, राजू प्रमाणिक, पप्पू कुमार तिवारी, शमीम अंसारी, अख्तर अंसारी, पारस हांसदा, गोपीन टुडू, आलमगीर अशरफ सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...