BiharPoltical

झाझा के वार्ड नंबर 18 से कल्पना देवी ने जनता का आशीर्वाद लेकर कराया नामांकन

Share
Share
Khabar365news

जमुई। झाझा के वार्ड नंबर 18 से कल्पना देवी ने आज नामांकन कराया और जनता से अपील की कि जनता के आशीर्वाद के बिना कोई आगे नहीं बढ़ सकता। आशा करती हूं कि आप लोग मेरा साथ देंगे और मुझे जिताने का हर संभव प्रयास करेंगे। वादा करती हूं कि मैं पूरी निष्ठा के साथ अपना वचन निभाऊंगी।

आपको बता दें कि पिछले नगर निकाय चुनाव में कल्पना देवी के पति वार्ड पार्षद थे। इस पद पर रहते हुए उन्होंने जनता के हित में काम किया। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में भी मैंने बहुत से जरूरतमंदों की मदद की। मेरा हर संभव प्रयास यही रहता है कि मेरे अंतर्गत जो भी काम हो मैं निष्ठा पूर्वक उसका संपादन करूं। इस बार मेरी पत्नी कल्पना देवी ने नामांकन दाखिल किया है। मैं जनता से अपील करता हूं कि अगर कल्पना देवी जीतती है तो और भी जो अधूरा काम रह गया है उसे पूरा किया जाएगा।

बता दें कि बिहार में नगर निकाय चुनाव की घोषणा एक बार फिर से हो गई है। नगर निकाय चुनाव के लिए 9 जून 2023 को मतदान होगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। जबकि 11 जून को मतगणना की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू होगी और चुनाव परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडब्रेकिंग

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बिहार में ‘पुलिस दीदी’ तैनात

Khabar365newsपटना। बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

बांकीपुर के 11 मोहल्लों में नई सड़क-नालियां बनेंगी,

Khabar365newsपटना। बांकीपुर क्षेत्र के 11 मोहल्लों की सूरत बदलने की तैयारी शुरू...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

पैसेंजर ट्रेन के इंजन और तीन बोगियों में आग लगने से मची अफरा-तफरी,

Khabar365newsसहरसा। बिहार के सहरसा में एक पैसेंजर ट्रेन के इंजन समेत तीन...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जंतर-मतर के बाद बांकीपुर उपचुनाव ने दिए बदलाव के संकेत

Khabar365newsपटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणामों ने बिहार की राजनीति में नई...