JharkhandRanchi

कर्नाटका चुनाव में कॉंग्रेस की जित पर डकरा गुरुद्वारा चौक पर मना जश्म

Share
Share
Khabar365news

डकरा : कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की जीत पर डकरा गुरुद्वारा चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जम कर जश्न मनाया गया। खूब आतिशबाजियां की गयी। वहीं खलारी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाईयां खिलायीं। पार्टी कार्यकताओ ने ढोल-नगाड़े की थाप पर डांस करते दिखा। मौके पर महिला कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मौके पर इन्दिरा देवी तुरी ,अब्दुल्ला अंसारी, समेत काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी जश्न में शामिल रहीं। इन्दिरा देवी तुरी ने कहा कि भाजपा के बड़बोलेपन का परिणाम है ।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा का और बुरा हश्र होने वाला है। बाकि राज्यों में जो चुनाव होने वाले हैं वहां भी कांग्रेस अपना परचम लहरायेगी।इस अप्रत्याशित जीत की खुशी पर अब्दुल्ला अंसारी ने कहा कि कर्नाटक में पार्टी नहीं, वहां की जनता जीती है। अगर इतना बहुमत मिला तो इसके पीछे जनता का प्यार है। यह भाजपा का बड़बोलापन है, जो उसे हार के रास्ते लेकर जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में यह स्पष्ट हो जाएगा कि जनता किसे पसंद कर रही है। मौके पर काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकता मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आयोजन, 150 बच्चों ने लिया भाग

Khabar365newsरांची।श्री पाथवेज़ अकादमी की संचालिका पूजा बागड़िया द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, काँटाटोली,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब ट्रैकमैन्टेनर्स भी बन सकेंगे जूनियर इंजीनियर

Khabar365newsधनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...