Jharkhand

झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता पहुंचे आरोग्यम अस्पताल

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग शहर के डिस्ट्रिक्ट मोड़ स्थित आरोग्यम अस्पताल के परिसर में शनिवार को झारखंड के श्रम,रोजगार,प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं उनके सुपुत्र विनोद भोक्ता अस्पताल परिसर पहुंचे।
अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा एवं अस्पताल परिवार के सदस्यों के द्वारा फूलों का गुलदस्ता एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं उनके सुपुत्र विनोद भोक्ता ने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर अस्पताल के हर गतिविधियों से रूबरू हुए। अस्पताल के हर एक डिपार्टमेंट का जायजा लिया। जिसके पश्चात आरोग्यम अस्पताल के सदस्यों ने उनके साथ तस्वीर ली।
मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा सामाजिक क्षेत्र में सेवा के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सेवा आपकी सराहनीय है। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड के अन्य निजी अस्पतालों से बेहतर है आरोग्यम की गतिविधियां।
मौके पर निर्देशक हर्ष अजमेरा ने मंत्री सत्यानंद भोक्ता का आभार जताया, कहा की आपका मार्गदर्शन आरोग्यम अस्पताल के परिवार के सदस्यों को मिला है।जिसके लिए आरोग्यम परिवार के तमाम सदस्यों की ओर से पुन: आभार। साथ ही कहा की हमें पूरा उम्मीद है आगे भी आपका मार्गदर्शन आरोग्यम परिवार को मिलता रहेगा।
मौके पर आरोग्यम अस्पताल की एडमिनिस्ट्रेटर जया सिंह, समाजसेवी सुनील कुमार, सागर कुमार,रवि सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...