Jharkhand

सरायकेला में ट्रक व हाइवा के बीच आमने-सामने जबरदस्‍त टक्कर, दोनों चालकों की मौत

Share
Share
Khabar365news

सरायकेला। सरायकेला-कांड्रा व कांड्रा सरायकेला मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा सोमवार तड़के कांड्रा-चौका मार्ग पर हुआ, जिसमें ट्रक व हाइवा के परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे में हाइवा चालक इचागढ़ थाना क्षेत्र के काठगोड़ा निवासी रामदास कर्मकार व ट्रक चालक नीमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी विजय महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।

दोनों शव हाइवा व ट्रक में फंस गए थे। करीब दो घंटे के मेहनत के बाद पुलिस ने शव को क्रेन की मदद से बाहर निकाला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सोमवार तड़के कांड्रा से चौका व चौका से कांड्रा की ओर दोनों वाहन जा रहे थे। रघुनाथपुवर बीएसएनल एक्सचेंज के समीप दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर गहरी नींद में सो रहे ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल की ओर भागे।

वहां दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए थे वाहन के अन्दर से ग्रामीणों ने चालकों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे इतनी बुरी तरह से वाहन के अन्दर फंसे हुए थे कि उन्हें निकालना काफी मुश्किल था।

तब ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली। इतना ही नहीं, रविवार की शाम सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर एक स्कार्पियों पेड़ से टकरा गई थी, जिसमें छह लोग घायल हो गए थे। इससे पहले ओवर लोड के कारण दोगुनी व फौजी होटल के आटो व पिकअप वैन के पलटने से दर्जनों यात्री घायल हो गए थे।

गौरतलब है कि  सरायकेला खरसावां जिले में वाहनों की तेज रफ्तार व ओवर लोडिंग से आय दिन सड़क हादसे हो रहे हैं कई मांओं की कोख सुनी हो रही है, तो कई सुहागिनों के सुहाग उजड़ रहे हैं, कई बच्‍चों के सिर से मां-बाप का साया उठ रहा है। इस पर तत्‍काल प्रभाव से लगाम लगने की जरूरत है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...