Jharkhand

बाराती गाड़ी पलटने से एक की मौत, आठ लोग घायल

Share
Share
Khabar365news

कोडरमा। जयनगर थाना अंतर्गत पिपचो में सोमवार (Monday) अहले सुबह शादी समारोह से लौट रहे एक बाराती गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलटने से एक 14 साल के किशोर की मौत हो गयी जबकि आठ लोग घायल हो गए. दुर्घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची (Ranchi) रिम्स रेफर कर दिया है. जानकारी के अनुसार बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बुचई से नंदेडीह बारात गयी थी.

शादी से लौटने के दौरान सुबह करीब पांच बजे यह घटना घटी. दुर्घटना में घायल बुचई निवासी सुरेश यादव, सुरेंद्र यादव, धीरज कुमार, सवारी वाहन का चालक लक्ष्मण यादव नरपत यादव, सागर यादव, गिरिडीह (Giridih) के सरिया निवासी वीरेंद्र यादव, संतोष शर्मा एवं अमित यादव शामिल हैं. वहीं मृतक की पहचान अनीष कुमार (14) के रूप में हुई है. घायलों में सागर यादव और वीरेंद्र यादव को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची (Ranchi) रिम्स रेफर कर दिया गया है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...