JharkhandSports

टेबल टेनिस नेशनल गेम में भाग लेने जेएम कॉलेज के शिवम व राहुल असम गुवाहाटी की और रवाना हुए,शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा में राज्य सरकार व विनोबा भावे विश्वविद्यालय के द्वारा हो रहे टेबल टेनिस गेम में चयनित किए गए जेएम कॉलेज के दो छात्र टेबल टेनिस नेशनल गेम में भाग लेने असम गुवाहाटी की और रवाना हुए।

इस अवसर पर जेएम कॉलेज के प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों ने जेएम कॉलेज के दोनों छात्र शिवम कुमार सुमन। राहुल कुमार को गुवाहाटी में अच्छी प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी है। सरकार द्वारा खेल प्रतियोगिता को जागरूकता की दिशा से इसे बढ़ावा देने के लिए राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में टेबल टेनिस प्रतियोगिता की गई। जिसमें हजारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय से तीन लड़कों का चयन की गई जिसमें दो छात्र जेएम कॉलेज वहीं एक अन्य छात्र आदित्य कुमार जो चतरा जिला से हैं।
वहीं जेएम कॉलेज प्राचार्य विद्यानंद तिवारी ने कहा जेएम कॉलेज के छात्रों के लिए दो टूना मैंच मैंने विनोबा भावे विश्वविद्यालय से आग्रह कर लिया जिसमें टेबल टेनिस और चैस है।
प्रतियोगिता में सलेक्टेड दो टीमें गुवाहाटी से बेहतर प्रदर्शन कर लौट आई है जिसमें लड़कियां की टीम भी शामिल है।आज तीसरा टीम फिर असम गुवाहाटी की और रवाना हुई सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों से कामना है अच्छे प्रदर्शन कर जेएम कॉलेज और विनोबा भावे विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें।
चयनित प्रतिभागी के साथ जेएम कॉलेज के शिक्षक डॉ आरपी सिंह जो ट्रेनर के रूप में शिवम् और राहुल के साथ कुशलतापूर्वक रवाना हुए।
आपको बताते चलें कि गुवाहाटी रवाना हुए चयनित प्रतिभागी में एक प्रतिभा शिवम् कुमार जो टीवी चैनल रिपोर्टर बिरेंद्र भगत जी के पुत्र हैं इस खुशी में बिरेंद्र भगत सहित उनके सहयोगी पत्रकारों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागी को शुभकामनाएं दी है।
मौके पर प्राचार्य डॉ विद्यानंद तिवारी। शिक्षक डॉ अरविंद कुमार सिंह। चिंटू सिंह। बेहतर प्रदर्शन कर वापस जेएम कॉलेज आने वाली प्रतिभागी आस्था रानी। अंजली कुमारी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...