JharkhandRanchi

JMM ने ED को बताया एंड ऑफ डेमोक्रेसी

Share
Share
Khabar365news

ईडी की जद में भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारी पूजा सिंघल और छवि रंजन आ चुके हैं। दोनों पर गलत तरीके से अकूत संपत्ति बनाने का आरोप है। दोनों फिलहाल निलंबित हैं और जेल में बंद हैं। पूजा सिंघल की संपत्ति को ईडी ने जब्त कर लिया है।

इसके अलावा राजनीतिक गलियारे में कुछ प्रभावी लोगों के साथ-साथ जमीन के दलाल भी ईडी की चपेट में आए हैं। अवैध खनन पर जहां ईडी की नजर है, वहीं ईडी ने रांची में सक्रिय एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो कोलकाता के फर्जी दस्तावेज को दिखाकर जमीनों की हेराफेरी बड़े पैमाने पर कर रहा था।

ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी समन कर एक बार पूछताछ की है। ईडी के समन के बाद उन्होंने कार्रवाई को जानबूझ कर सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र बताया।

सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है। झामुमो का आरोप है कि केंद्र सरकार राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। झामुमो ने ईडी को एंड ऑफ डेमोक्रेसी (लोकतंत्र का समापन) तक बता दिया है।

भाजपा ने ईडी की कार्रवाई को भ्रष्टाचार पर प्रहार बताते हुए तरफदारी की। इन सबके बीच राज्य सरकार के पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की एक तटस्थ टिप्पणी इंटरनेट मीडिया पर चर्चा में है।

सरयू राय ने लिखा है – ईडी का अर्थ इंड ऑफ डेमोक्रेसी होगा या इनलाइटेंड डेमोक्रेसी, यह समय संदर्भ पर निर्भर है। औजार को क्या कोसना। वहीं, औजार निर्माण में भी लगता है और ध्वंस में भी। औजार की उपयोगिता इसे थामने वाले हाथ के हुनर और दिमाग की परिकल्पना पर निर्भर है। माना तो देव नहीं तो पत्थर!

पिछले वर्ष झारखंड में ईडी की धमाकेदार एंट्री हुई। महज 22 वर्ष की उम्र में भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित हुईं पूजा सिंघल के राजभवन से सटे आवास पर ईडी के अधिकारियों ने छापा मारा।

इसके अलावा उनके कई करीबियों के ठिकाने पर छापेमारी हुई। पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार के यहां से ईडी ने 19 करोड़ रुपये से अधिक बरामद किए।

पूजा सिंघल गिरफ्तार कर ली गईं। उन्हें राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया। उनपर जिलों में तैनाती के दौरान मनरेगा में भ्रष्ट तरीके से धन कमाने के आरोपों की सत्यता प्रमाणित हुई। ईडी ने उनके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...