Jharkhand

नगर निगम हजारीबाग का वेबसाइट लॉन्च हुआ

Share
Share
Khabar365news

आए दिन देखा जाए तो हजारीबाग नगर निगम में विभिन्न कोषांग से संबंधित शिकायत फीडबैक प्राप्त होते हैं तथा कुछ लोगों को असुविधा होती है ।इस को ध्यान में रखते हुए प्रशासक नगर निगम हजारीबाग प्रेरणा दीक्षित ने आज दिनांक 20.07.2023 को वेबसाइट लांच किया , जिसका website है hzbnagarnigam.in है , जिसमें आम जनों को डिजिटल सुविधा देने के लिए वेबसाइट बनाया गया है। अब आम जन निगम से संबंधित कंप्लेन ऑनलाइन रेजिस्टर कर सकते है तथा अपना ऑनलाइन फीडबैक दे सकते है।उक्त website में कार्यालय से संबंधित सूचनाएं, कार्यालय कर्मी की विवरणी उनसे संबंधित कार्यो का उल्लेख है।इस पर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत टूरिज्म से संबंधित जानकारियां भी उपलध है।वेबसाइट में क्विक लिंक से संबंधित प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज ,म्युनिसिपल लाइसेंस, बिल्डिंग प्लान अप्रूवल , मैरिज सर्टिफिकेट , birth and death सर्टिफिकेट रेजिस्ट्रेशन ,वाटर टैंक बुकिंग तथा सेप्टिक टैंक क्लीनिंग बुकिंग से संबंधित आवेदन दे सकते है।website में डैली हाईलाइट , नगर निगम के सभी कोषांगों से संबंधित जानकारियां भी उपलध है।वेबसाइट लांच के समय कार्यपालक अभियंता, टाउन प्लानर, नगर प्रबंधक , सहायक अभियंता, प्रधान सहायक तथा कनीय अभियंता उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...