Jharkhand

माईनिंग टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, दिये गये कई आवश्यक निर्देश।

Share
Share
Khabar365news

आगामी मुहर्रम पर्व की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा

उपायुक्त नैन्सी सहाय की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय माईनिंग टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुई। टास्क फोर्स की बैठक में बालू, पत्थर, कोयला के अवैध खनन एवं व्यापार, परिवहन की रोकथाम पर गहन समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने एनजीटी (माननीय हरित न्यायाधिकरण) के आदेश के आलोक में अवैध बालू खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु विभिन्न स्थलों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में अस्थाई चेक नाका स्थापित करने के संदर्भ में अंचल अधिकारी,थाना प्रभारी से स्थल चिन्हितीकरण कर सघन जांच का निर्देश दिया। विभिन्न अंचलों अंर्तगत यथा मेरु, झुमरा, बोंगा,नरकी में अवैध रुप से स्थापित क्रशरो के विरुद्ध टास्क फोर्स के सदस्यो के द्वारा कारवाई करने का निर्देश दिया।
मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी एवं मोटर यान निरीक्षक द्वारा खनिजों के पकड़े गए वाहनो पर खनन अधिनियम के तहत दंड अधिरोपण हेतू की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने अवैध खनन,परिवहन की रोकथाम हेतु जिले के सभी थाना प्रभारी व संबंधित सीओ को समन्वय बनाकर अवैधकर्ताओ पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मौके पर आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई
29 जुलाई को मनाए जाने वाले मुहर्रम पर्व को लेकर उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारिओं व थाना प्रभारियों के साथ प्रशासनिक तैयारियों के बाबत बैठक की।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारीयों को बुधवार से पूर्ण अपने अपने प्रखंडों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही विधि व्यवस्था संधारण में कोई कोर कसर ना रहे इसके लिए सभी दंडाधिकारियों को चुस्त दुरुस्त रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की पूर्व के त्योहारों की तरह मुहर्रम में भी डीजे बैंड पर मनाही जारी रहेगी तथा इसका उल्लंघन करने वालो पर सख्ती के साथ प्राथमिकी दर्ज करने की कारवाई की जाएगी। उन्होंने एसडीओ, डीएसपी तथा सदर सीओ को जुलूस मार्गो पर भ्रमण कर तैयारियों का आकलन करने का निर्देश दिया।
मौके पर उपायुक्त के आलावा एसडीओ सदर विधा भूषण कुमार, प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीणा, एसडीओ बरही पूनम कुजूर, डीएफओ, जिला खनन पदाधिकारी, डीएसपी सदर समेत सभी सीओ एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...