Jharkhand

बिजली विभाग की लगातार करवाई जारी

Share
Share
Khabar365news

ग्रामीण एसडीओ अरविंद कुमार और शहरी एसडीओ रघुवेंद्र प्रताप सिंह संग जेईई अवतेश कुमार के नेतृत्व मे 27 जुलाई को हजारीबाग के प्रखंड और जिला के लगभग आधा दर्जन जुलू पार्क, कटकमसांडी, नूरा में बिजली बिल बकाया रहने के कारण बिजली को काटा गया है। और आज फिर 28 जुलाई को शहरी एसडीओ रघुवेंद्र प्रताप सिंह संग जेईई अवतेश कुमार के नेतृत्व में 23 लोगों का लाइन काटा गया है जिसमें बकाया कुल राशि 413006 है।मटवारी कोरा, रांची पटना रोड इंद्रपुरी चौक सुभाष मार्ग आदि यह सब क्षेत्र हैं बताते चलें कि बिजली विभाग ने शहरी क्षेत्र में इस माह 150 लाइन काटा गया और 2800000 के पास बकाया राशि है और इधर ग्रामीण विभाग ने 27 जुलाई को 39 लाइन काटा जिसका बकाया राशि ₹814065 है। यह कार्रवाई प्रतिदिन अभी बिजली विभाग द्वारा चलाई जा रही है और बता दें कि बिजली विभाग के अधिकारी ने कई प्रखंड की और कई इलाकों में जाकर लोगों को आगाह किया था कि जिनके पास बिजली बिल बकाया है वह लोग बिजली बिल जल्द से जल्द जमा कर दें नहीं तो बिजली को काट दिया जाएगा बिजली विभाग ने यह चेतावनी दी है कि 3 महीना से ज्यादा जिसका बिल बकाया होगा उसका लाइन काट दिया जाएगा। इसके बावजूद भी उनकी बातों को कोई गौर नहीं किया और कोई भी बिजली बिल जमा करने नहीं पहुंचे इसी को लेकर बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। बिजली विभाग का यह कार्य सराहनीय है और लगातार ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में आला अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जा रही है जिससे कि बिजली चोरी पर अंकुश लगाया जाए और बिजली व्यवस्था में सुधार लाया जाए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में नाबालिग की शादी पर प्रशासन का एक्शन, परिवार को चेतावनी

Khabar365newsजामताड़ा में प्रशासन ने एक बाल विवाह को रुकवाया. मामला नारायणपुर प्रखंड...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में बर्थडे पार्टी के शोर पर खूनी विवाद,

Khabar365newsजमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में तेज आवाज में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

रांची में आज Blossom Maternity & Child Care Hospital का होगा उद्घाटन

Khabar365newsरांची में Blossom Maternity & Child Care Hospital का उद्घाटन आज यानी...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

AC ब्लास्ट से फ्लैट में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की सूझबूझ से बची जान

Khabar365newsजमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मौनी बाबा मंदिर के पास आवास...