Jharkhand

विधायक अंबा प्रसाद द्वारा विधानसभा में 27% ओबीसी आरक्षण लागू होने तक गरीब ओबीसी जनों को EWS कोटा में आरक्षण देने की मांग पर सरकार की मुहर

Share
Share
Khabar365news

राज्य सरकार और माननीय मुख्यमंत्री जी को ओबीसी के हित में निर्णय के लिए बहुत आभार- अंबा प्रसाद

कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव हुआ पास: ओबीसी छात्र-छात्राओं को ईडब्ल्यूएस कोटा में आरक्षण मिलेगा

रांची:- विगत दिनों मानसून सत्र के दौरान बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने ओबीसी समुदाय को 27% आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए पुनः ओबीसी आरक्षण विधेयक विधानसभा से पास करके महामहिम राज्यपाल को भेजने व जब तक ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण न मिले तब तक EWS कोटे में गरीब ओबीसी को आरक्षण का लाभ देने की माँग की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव पास हो गया कि ईडब्ल्यूएस कोटे में गरीब बीसी व ओबीसी छात्र नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। विदित हो कि राज्य के 7 जिलों में ओबीसी आरक्षण की सीमा जीरो कर दी गई थी। अब कैबिनेट की बैठक के निर्णय के उपरांत गरीब ओबीसी को भी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिलने वाले 10% आरक्षण का लाभ मिल सकेगा।

विधायक अंबा प्रसाद ने इस संदर्भ में बताया कि झारखंड में अन्य पिछड़ा वर्ग की आबादी लगभग 55% है लेकिन उन्हें 14% आरक्षण ही दिया गया है। संख्या में राज्य की सबसे बड़ी और पिछड़ी आबादी को इतना कम आरक्षण देने के कारण सरकारी संस्थाओं में उनका प्रतिनिधित्व कम होता जा रहा है, वे सामाजिक और आर्थिक रूप से और पिछड़ते जा रहे हैं।

विधायक ने कहा कि ओबीसी वर्ग को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत रही हूँ। राज्य सरकार और माननीय मुख्यमंत्री को ओबीसी के हित में इस कदम से लिये बहुत आभार व्यक्त करती हूँ। ओबीसी को 27% आरक्षण मिल जाने तक संघर्ष जारी रखूँगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...