Jharkhand

रूचि कुजूर ने मुलाक़ात किया अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे से

Share
Share
Khabar365news

झारखण्ड के खेल और खिलाड़ियों के बेहतरी के कार्य करती रहूँगी-रूचि कुजूर

हज़ारीबाग फुटबाल संघ का चुनाव कर नई कमिटी बननी चाहिए।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे के राँची प्रवास के दौरान हज़ारीबाग फुटबाल संघ से जुड़ी रूचि कुजूर ने एआईएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे से रेडिसन ब्लू होटल में मुलाक़ात किया और झारखण्ड के धरती में स्वागत किया। इस अवसर पर फुटबाल महासंघ के महासचिव प्रभाकर साझी और कमिटी के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। रूचि कुजूर ने सर्वप्रथम अध्यक्ष और सभी सदस्यों का फूल गुलदस्ता और अंगवस्त्र दे कर स्वागत किया, तत्पश्चात रूचि कुजूर झारखण्ड फुटबाल विशेषकर हज़ारीबाग फुटबाल खेल की समस्यायों से अवगत कराया रूचि कुजूर ने बताया की हज़ारीबाग में कई वर्षो से नियमित तौर पर जिला लीग प्रतियोगिता नहीं हो पा रहा है साथ में ज़िला फुटबाल संघ का चुनाव काफ़ी दिनों से नहीं हो पा रहा है पदाधिकारी कई वर्षो से जमे हुए हैं उनमे उदासीनता आ गई हैं सक्रिय लोग को काम करने का मौका नहीं दिया जाता है। खिलाड़ी लीग के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाते हैं रूचि कुजूर ने बताया मेरे प्रयास से पिछले वर्ष हज़ारीबाग का एक खिलाडी संतोष ट्रॉफी में खेल पाया जो हज़ारीबाग के लिए इतिहास है। कल्याण चौबे ने बताया की अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है और महासंघ की नियमावली और सविधान भी बनने की प्रक्रिया में है तत्पश्चात अग्रतर उचित कार्यवाही होगी।रूचि कुजूर ने बताया की हज़ारीबाग ऐथलेटीक संघ की पदेन अध्यक्ष हज़ारीबाग उपायूक्त हैं उनसे से मिलकर वस्तुस्थिति बताने का काम करेंगी और जल्द से जल्द फुटबाल संघ का चुनाव कराने का आग्रह करुँगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

युवा संवाद चौपाल यात्रा का भव्य समापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

11000 वोल्ट की चपेट में आने से सवारी गाड़ी में सवार ,दो लोग घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के हेसला पंचायत अंतर्गत...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

चंपई सोरेन का बड़ा बयान जल जंगल और जमीन के लिए फिर चाहिए हूल क्रांति

Khabar365newsजामताड़ा। हूल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री Champai...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर, 72 घंटे में 4 बच्चों की मौत

Khabar365newsरांची। झारखंड में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की...