Jharkhand

हज़ारीबाग को वंदे भारत के बाद मिली इंटरसिटी एक्सप्रेस की सौगात

Share
Share
Khabar365news

इंटरसिटी एक्सप्रेस से होगी लाखों यात्रियों को सुविधा; जनता कह रही मोदी हैं तो मुमकिन है: सांसद जयंत सिन्हा

हज़ारीबाग लोकसभा के रेल कार्यों में एक और उपलब्धि जुड़ गयी है। वंदे भारत के बाद क्षेत्र को इंटरसिटी एक्सप्रेस की सौगात मिली है। 12 सितम्बर को रांची-न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया गया। इसका संचालन वाया जमुआ, धनवार, महेशपुर हाल्ट, कोडरमा, हज़ारीबाग टाउन, बरकाकाना, मेसरा व टाटीसिलवे से होकर किया जा रहा है।

सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा हज़ारीबाग से इसकी शुरुआत को लेकर काफी समय से प्रयासरत थे। उनके प्रयासों को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के शुरू होने से अब लाखों यात्रियों को अत्यंत सुविधा होगी। जयंत सिन्हा ने हजारीबाग में इस ट्रेन का स्वागत कर इसके विस्टाडोम कोच में यात्रा की। साथ ही बरकाकाना रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को रांची के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्री हज़ारीबाग से रांची का सफर सिर्फ ₹75 में और रामगढ़ से रांची का सफर ₹60 में कर पाएंगे। इससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी। इंटरसिटी एक्सप्रेस के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में अपार ख़ुशी व उत्साह है। जनता इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री जी व अपने सांसद को धन्यवाद दे रही है।

इस सुअवसर पर जयंत सिन्हा ने कहा कि हज़ारीबाग के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। हमने क्षेत्र को रेल लाइन व वंदे भारत के बाद इंटरसिटी के जरिये एक और सुविधा दिलवाई है। यह ट्रेन अत्यंत सुविधाजनक है। इसमें विस्टाडोम कोच लगाया गया है, जिसमें बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं। यात्रियों को इस कोच में सफर कर बेहद आनंद आएगा। उन्हें वादियों के खूबसूरत नज़ारे देखने को मिलेंगे। हम इंटरसिटी को बरही में रुकवाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि यहाँ के निवासियों को भी इसका लाभ मिल सके। इसके साथ ही हज़ारीबाग से राजधानी एक्सप्रेस शुरू करवाने के लिए प्रयासरत हैं। इसके शुरू होने पर नई दिल्ली और कोलकाता की यात्रा कर पाएंगे।

जयंत सिन्हा ने कहा कि हम सबका साथ और सबका विकास के मूलमंत्र के साथ काम कर रहे हैं। हमारा प्रयास यात्रियों के लिए सदैव हर बेहतर सुविधा सुनिश्चित करवाना रहा है। क्षेत्र में रेल संबंधी विभिन्न विकास कार्य जारी हैं। अमृत स्टेशन योजना से बरकाकाना रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में रेल सेवाओं का परिदृश्य बदलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हज़ारीबाग लोकसभा निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। मैं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से लगातार मुलाकात कर क्षेत्र में रेल संबंधी कार्यों पर चर्चा कर रहा हूँ। इंटरसिटी एक्सप्रेस की शुरुआत होना इन्हीं प्रयासों का परिणाम है। मैं इस अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनायें देता हूँ। उन्होंने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री जी व रेल मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में हज़ारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल जी समेत अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandPakur

बंद पत्थर खदान बनी मौत का कुआं: स्नान करने गया 19 वर्षीय इमरान गहरे पानी में डूबा, गांव में मातम

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र में रविवार...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पालू पंचायत के ग्राम टोकीसुद में मंडा पूजा समिति द्वारा आयोजित मंडा पूजा एवं भव्य छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन ।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पतरातु प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अखिल झारखंड श्रमिक संघ की साप्ताहिक...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पतरातू की बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को यूनियन कार्यालय पीटीपीएस पतरातू...