देश - विदेश

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन, कोलन कैंसर से थे पीड़ित

Share
Share
Khabar365news

इंस्टाग्राम पर उनकी बेटी ने उनके निधन की पुष्टि की। पेले फुटबॉल के सर्वकालिक महान खिलाड़ी माने जाते हैं और तीन बार के विश्व कप विजेता रह चुके हैं।

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन हो गया। वह 82 साल के थे। इंस्टाग्राम पर उनकी बेटी ने उनके निधन की पुष्टि की। पेले फुटबॉल के सर्वकालिक महान खिलाड़ी माने जाते हैं और तीन बार के विश्व कप विजेता रह चुके हैं। बेटी केली नेसिमेंटो ने इंस्टाग्राम पर लिखा- हम जो कुछ भी हैं, उन्हीं की बदौलत हैं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में जन्मे दिग्गज फुटबॉलर अभी भी सेलेकाओ के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 95 मैचों में 77 गोल किए। एक पेशेवर फुटबॉलर के रूप में पेले ने कुल तीन बार फीफा विश्व कप (1958, 1962, 1970) जीता जो अभी भी एक व्यक्तिगत फुटबॉलर के लिए एक रिकॉर्ड है।

बता दें कि पेले का असली नाम एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो था, लेकिन वह पेले के नाम से मशहूर हुए। उनका जन्म 23 अक्टूबर, 1940 को ब्राजील के ट्रेस कोराकोएस में हुआ था। फीफा द्वारा उन्हें ‘द ग्रेटेस्ट’ का शीर्षक भी मिला। 82 वर्ष की आयु में पेले ने कोलन कैंसर के बाद अंतिम सांस ली। इसकी काफी समय से कीमोथेरेपी भी चल रही थी। पेले को 29 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ होने पर साओ पोलो के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उन्होंने कीमोथेरेपी का जवाब देना बंद कर दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडदेश - विदेशब्रेकिंग

अमेरिका-चीन वार्ता खत्म, ट्रंप-चिनफिंग व्हाइट हाउस डिनर में साथ

Khabar365newsवॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग...

BreakingJharkhandझारखंडदेश - विदेशब्रेकिंग

न्यूयॉर्क पहुंचे मोहन भागवत, इस्कॉन मंदिर में किए दर्शन

Khabar365newsन्यूयॉर्क। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। उन्होंने यहां इस्कॉन मंदिर...