वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय बातचीत हुई। बैठक में व्यापार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ताइवान, ईरान और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
बातचीत के बाद दोनों नेता अपनी पत्नियों के साथ व्हाइट हाउस में आयोजित स्टेट डिनर में शामिल हुए। डिनर में अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा टेक और बिजनेस जगत की कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहीं।
डिनर में जेफ बेजोस, सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन, टिम कुक, एलन मस्क, जेनसन हुआंग और माइकल डेल जैसे प्रमुख कारोबारी एवं टेक क्षेत्र के चेहरे शामिल थे।
बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को स्थिर रखने और सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर भी बातचीत हुई। हालांकि, AI, व्यापार, ताइवान और ईरान जैसे संवेदनशील मुद्दों पर किसी बड़े समझौते की तत्काल घोषणा नहीं हुई।
शी ने AI के विकास को मानव नियंत्रण में रखने की आवश्यकता पर जोर दिया, जबकि दोनों पक्षों के बीच व्यापार और तकनीकी प्रतिस्पर्धा से जुड़े मुद्दे भी चर्चा में रहे।
Leave a comment