CrimeRanchi

जैप के सिपाही पर होटल में महिला से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

Share
Share
Khabar365news

Ranchi : रांची : जैप-10 के सिपाही भरत पाठक पर शादी का झांसा देकर महिता से दुष्कर्म का आरोप लगा है. यह आरोप हावड़ा में रहनेवाली शादी-शुदा महिला ने लगाया है. आरोप है कि अलग अलग होटलों में शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और एक लाख रुपये ठग भी लिया. होटल में दुष्कर्म करने के बाद महिला को अपने घर ले जाने का झांसा देकर रांची स्टेशन पर लाया और वहां छोड़ कर भाग गया. उसके बाद महिला चुटिया थाना पहुंची और जैप-10 के सिपाही भरत पाठक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. जानकारी के मुताबिक, महिला का पति से संबंध खराब हो गया है. उसने प्राथमिकी में लिखा है कि फेसबुक के माध्यम से भरत पाठक से उसकी बातचीत शुरू हुई. काफी दिनों तक यह सिलसिला चलता रहा. बाद में भरत पाठक हावड़ा आ गया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया. उसके बाद हर दो महीना में मुझसे मिलने हावड़ा आने लगा और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा. साल 2022 में हावड़ा से जबरन देवघर ले आया और वहां फिर से मंदिर में शादी कर एक होटल में सात दिन तक रखी. वहां लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा. बाद में महिला वहां से भाग कर हावड़ा चली आयी. सिपाही भरत पाठक 2023 में महिला के घर हावड़ा पहुंचा और वहां से उसे लेकर रांची आ गया. रांची के पीपी कंपाउंड में रूम लेकर रखा. फिर अलग-अलग होटल में रखा. वहां भी शारीरिक संबंध बनाया. अपने घर वालों से मिलाने की बात कह कर उसे होटल से रांची स्टेशन पर ले गया और वहां छोड़ कर भाग गया. लोगों से पूछ कर महिला चुटिया थाना पहुंची और जैप के सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

हेमंत अहीर को मिला कुड़मालि में गोल्ड मेडल

Khabar365newsरात में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी, दिन में पढ़ाई कर हासिल किया...

BreakingJharkhandRanchi

UP में झारखंड BJP नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी,

Khabar365newsरांची। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

करम पर्व पर CM हेमंत सोरेन की शुभकामनाएं,

Khabar365newsरांची। प्रकृति महापर्व करम पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने...

ActiveBreakingCrimeJamtadaJharkhand

जामताड़ा में साइबर ठगी पर पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsजामताड़ा में आए दिन लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी के बावजूद भी कुछ...