Jharkhand

नेतरहाट घुमने जा रहे मॉल ऑफ रांची के कर्मियों की कार पलटी, एक की मौत, तीन घायल

Share
Share
Khabar365news

  कुडू (लोहरदगा) | मॉल ऑफ रांची के कर्मियों से भरी कार शुक्रवार अहले सुबह कुडू थाना क्षेत्र के चीरी पतरा के समीप पलट गई. कार पलटने की घटना में एक कर्मी की मौत हो गई. जबकि तीन लोग घायल हुए हैं. इनमें गंभीर रूप से घायल कार चालक को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है.

बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के टीएन बनर्जी, जो पानीहाती दक्षिण 24 परगना निवासी के रहने वाले, परतुन दास 24 परगना जिले के शिवालया लेक गार्डन लक्ष्मणपुर राजपुर सोनारपुर निवासी, सदन सरकार ओडिशा के कुर्दा निवासी, सत्यजीत पात्रा बंगाल के चौधरी पाढ़ा रोड निवासी और राहुल चक्रवर्ती कार से गुरुवार देर रात रांची से लगभग तीन बजे नेतरहाट जाने के लिए निकले थे. नेतरहाट जाने के क्रम में कुडु थाना क्षेत्र के कुडू -लोहरदगा मुख्य पथ पर अहले सुबह लगभग पांच बजे चीरी पतरा के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई. इस घटना में एक युवक परतुन दास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग कार के नीचे दब गए..

घटना की सुचना कुड़ू पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची कुड़ू पुलिस ने ग्रामीणों को सहयोग से चारों को कार से निकाला और लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया. जांच के बाद परतुन दास को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया. जबकि गंभीर रूप से घायल कार चालक सदन सरकार को प्राथमिक इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया है. दो घायलों सत्यजीत पात्रा और राहुल चक्रवर्ती का इलाज लोहरदगा में चल रहा है. बताया जाता है कि चारों कर्मी मॉल ऑफ रांची में काम करते हैं. एक कर्मी का तबादला दुसरे स्थान पर हो गया था. तबादला हुए कर्मी ने ही नेतरहाट घुमने के लिए सभी को तैयार किया था. देर रात तीन बजे कार से चारों नेतरहाट जा रहें थें. इसी बीच चीरी पतरा के समीप हादसा हो गया. पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच कर रही है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...