JharkhandRanchiआस्थाधर्म-कर्म

करमा पर्व पर झारखंड में सोमवार को रहेगी छुट्टी

Share
Share
Khabar365news

रांची: झारखंड का प्रकृति पर्व करमा सोमवार को मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर प्रशासक अमीत कुमार ने निगम क्षेत्र के प्रमुख करमा पूजा स्थल सहजानंद चौक, हातमा बस्ती एवं करमटोली चौक में साफ-सफाई एवं निगम स्तर से उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है। वहीं, राज्य सरकार ने सोमवार को करमा पूजा का अवकाश घोषित किया है। पूर्व में अवकाश का निर्धारण रविवार को किया गया था। रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान ने सोमवार को करमा पर्व मनाने की घोषणा की है।

इसे ध्यान में रखते हुए सोमवार को सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। शुक्रवार को कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

प्रशासक अमीत कुमार के निरीक्षण क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारी एवं टीम को निर्देश दिए कि करमा पूजा के पूर्व सभी अखड़ा की प्रतिदिन पूर्ण सफाई कराई जाए एवं ब्लीचिंग व चूने का छिड़काव कराया जाए। इसके अलावा जिन-जिन अखड़ों में स्टोन डस्ट, पेवर ब्लाक आदि की आवश्यकता है, उसे तुरंत उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पूजा स्थलों, अखड़ा में गड्ढों का समतलीकरण करने के साथ-साथ पानी के टैंकर, चलंत शौचालय की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिया दिए।

उन्होंने निगम क्षेत्र के विभिन्न सरना स्थलों पर विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था, खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के साथ साथ सुंदरीकरण से संबंधित सभी कार्य करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर अपर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन, उप प्रशासक रजनीश कुमार, सहायक प्रशासक निहारिका तिर्की, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी आनंद शेखर झा, जोनल सुपरवाइजर एवं वार्ड सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

वहीं, लोहरदगा में केंद्रीय सरना समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाला करमा पर्व की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक समारोह 24 सितंबर एवं पूजा समारोह 25 सितंबर की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

हर साल की तरह इस वर्ष भी बलदेव साहू महाविद्यालय परिसर स्थित बहुउद्देशीय हाल में करमा पूर्व संध्या सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया जाएगा।

आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर में करमा पूजा समारोह आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव होंगे।

विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू एवं लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत, विशुनपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक चमरा लिंडा, लोहरदगा विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुखदेव भगत, लोहरदगा जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी भगत, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष अनुपमा भगत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

वहीं 25 सितंबर को करमा पूजा समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपायुक्त डाक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण और विशिष्ट अतिथि के रुप में एसपी हरीश बिन जमां एवं अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल उपस्थित रहेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...