Ranchi

वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा रांची-हावड़ा के लिए 27 से शुरू

Share
Share
Khabar365news

रांची: रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा यात्री अब 27 सितंबर से ले सकेंगे। हालांकि, इसका उदघाटन 24 सितंबर को रांची रेलवे स्टेशन से दोपहर 12.30 बजे हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। सप्ताह में छह दिन ट्रेन का परिचालन होगा। सिर्फ मंगलवार को ट्रेन नहीं चलेगी। इसलिए बुधवार से इसकी सेवा नियमित हो जाएगी। अभी रेलवे साइट पर टिकट उपलब्ध नहीं है। जल्द ही टिकट साइट उपलब्ध हो जाएगा। रांची से हावड़ा पहुंचने में 7.05 घंटे लगेंगे। उद्घाटन के दिन 200 आरपीएफ के जवान रेलवे ट्रैक के किनारे तैनात किए जाएंगे। इन्हें संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। ताकि, कोई असामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेन पर पत्थरबाजी न करे सके। साथ ही ट्रेन में एस्कार्ट के लिए एक टीम भी भेजी जाएगी। रांची से हावड़ा स्टेशन के बीच अब छह स्टापेज होगा। पहले यह चार स्टापेज था। इसमें चांडिल और कोटशिला स्टेशन पर भी ट्रेन ठहराव का निर्णय लिया गया हैं। रांची से हावड़ा की दूरी 463 किलोमीटर है। ट्रेन का औसतन गति 65 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। यात्रियों को चेयरकार में सफर करने के लिए 1030 रुपये देने होंगे, जहां फूडिंग के साथ 1155 रुपये लगेंगे। वहीं, एग्जीक्यूटिव क्लास में यात्रियों को 2045 रुपये देने होंगे। जबकि फूडिंग के साथ 2200 रुपये किराया देना होगा। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान रांची से हावड़ा तक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जहां ट्रेन का स्वागत स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। रांची से ट्रेन दोपहर 12.30 बजे खुलेगी। रांची, मुरी, कोटशिला, पुरूलिया, बाड़ाभूम, टाटानगर, घाटशिला, झारग्राम, खड़गपुर और हावड़ा जंक्शन पर स्वागत कार्यक्रम होगा।

रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

स्टेशन का नाम–आगमन—प्रस्थान

रांची — 05:15 बजे

मुरी 6:15 बजे—6:17 बजे

कोटशिला 6.39 बजे — 6.40 बजे

पुरुलिया 7:15 बजे – 7:17 बजे

चांडिल 7.56 बजे – 7.57 बजे

टाटानगर 8:40 बजे – 8:45 बजे

खड़गपुर 10:30 बजे—10:32 बजे

हावड़ा 12:20 बजे –

हावड़ा से रांची की समय सारणी

हावड़ा — 15:45 बजे

खड़गपुर 17:18 बजे –17:20 बजे

टाटानगर 19:05 बजे—19:10 बजे

चांडिल 19.54 बजे – 19.55 बजे

पुरुलिया 19:38 बजे—-19:40 बजे

कोटशिला 21.14 बजे – 21.15 बजे

मुरी 21:38 बजे—21:40 बजे

रांची 22:50 बजे

रांची-हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन का उदघाटन 24 को होगा। 27 को ट्रेन का नियमित परिचालन होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडबोकारोरांची

ड्राफ्ट योजना से पहले सभी हितधारकों की राय लेने का निर्देश

Khabar365newsरांची। जगन्नाथपुर मंदिर से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

स्टेडियम पहुंचे अफसर, बाबूलाल की चेतावनी

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Khabar365newsरांची। झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम...