Jharkhand

घर में घुसा 10 फीट का विशालकाय अजगर, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ : पाकुड़ जिले के एक घर में 10 फीट के अजगर मिलने से हड़कंप मच गया. घरवाले हो-हल्ला करने लगे. जिसके बाद आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. अजगर को घर से निकालने की किसी की भी हिम्मत नहीं हुई. जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू किया. जिसे बाद में जंगल में छोड़ दिया गया प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिले के हाथकाठी गांव के गयाराम साहा के मकान में बीते देर रात को एक 10 फीट लंबा अजगर घुस गया. जैसे ही अजगर पर गयाराम सहित उसके परिवार के सदस्यों की नजर पड़ी, हड़कंप मच गया. सभी हो-हल्ला करने लगे. जिसे सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लेकिन इतना लंबा अजगर देख इसे भगाने की किसी में हिम्मत नहीं हो पाई. जिसके बाद मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही वनकर्मी हाथकाठी गांव पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया. वनकर्मियों ने बताया कि काफी बारिश होने के कारण भटक कर अजगर मकान में घुस गया था. अजगर को जंगल में सकुशल छोड़ा गया: वनकर्मियों ने बताया कि विशालकाय अजगर को लिट्टीपाड़ा के घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है. वन कर्मियों ने बताया कि बारिश के कारण कुछ प्रजाति के सांप घरों में घुस कर अपना आशियाना बनाने का प्रयास करते हैं. ऐसी परिस्थिति में लोग सांप पर किसी प्रकार का हमला ना करें, इसकी जानकारी वन विभाग को दें ताकि सुरक्षित रेस्क्यू कर वन्य प्राणियों को बचाया जा सके.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

16 से 25 जुलाई तक बदलेगा ट्रैफिक रूट,

Khabar365newsरांची। रथ यात्रा के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन

Khabar365newsरांची। झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन हो गया। उनके...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Khabar365newsपटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और सरकार के बीच...