रिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु
रांची से घूमने आए तीन लड़का और एक लड़की पतरातू डैम के कटूवा कोचा में नहाने गए इसी दौरान लड़की डूबने लगी लड़की को डूबता देख संदीप और अश्वनी उसे बचाने गए जिस दौरान अश्वनी डूबने लगा नाविक संघ के लोगों ने अश्वनी को निकाला ।
तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातु में ए एस आई अर्जुन ठाकुर सहस्त्र बल के साथ अस्पताल पहुंचे ।लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृत अश्विनी रंजन गिरिडीह जिला के जमुवा देवरी ब्लॉक गांव मगड़ीहा निवासी का निवासी हैं। घटना के सूचना के बाद पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार,पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, ए एस आई अर्जुन ठाकुर सहस्त्र बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
Leave a comment