BreakingHazaribaghJharkhand

हजारीबाग के दनुआ घाटी में कोयला लदे एक ट्रक और कार में भयंकर टक्कर

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग | मौत की घाटी के नाम से मशहूर हो चुकी हजारीबाग की दनुआ घाटी आज यानी बुधवार को एक बार फिर लोगों की चीख-चित्कार से दहल उठी। यहां कोयला लदे एक ट्रक और कार में भयंकर टक्कर हो गयी। दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गये। इन दोनों गाड़ियों की चपेट में एक बाइक भी आ गयी। तीन गाड़ियों के इस एक्सीडेंट में करीब 7-8 लोग जख्मी हो गये। वहीं, ट्रक ड्राइवर की जान चली गयी। दर्द से कराहते हुए बेतरह जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट की फैली खबर के बाद इलाके में खलबली मच गयी। आसपास से लोग गाड़ी में फंसे जख्मी लोगों की रेस्क्यू में जुट गये। सूचना चौपारण पुलिस को दी गयी। मिली सूचना पर चौपारण के थानेदार अनुपम प्रकाश अपनी टीम के साथ स्पॉट पर पहुंचे। जख्मी लोगों को NHAI एबुलेंस की मदद से सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया, जहां एक शख्स ने दम तोड़ दिया। वहीं, बाकी जख्मी लोगों को इलाज के लिए एडमिट कर दिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सदर अस्पताल से आंदोलनकारियों के नाम संदेश,

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जारी आंदोलन के...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

दो माह के मासूम की हत्या, 3 हिरासत में

Khabar365newsपाकुड़। झारखंड के पाकुड़ जिले में दो माह के एक बच्चे की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अभय तिवारी ने भर्ती प्रक्रिया पर लगाए गंभीर आरोप,

Khabar365newsरांची। भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रही बहस के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

स्टेडियम पहुंचे अफसर, बाबूलाल की चेतावनी

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन...