Jharkhand

हजारीबाग व रामगढ़ में विजयादशमी के पावन अवसर पर भव्य रावण दहन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग में जनसहयोग से बनायेंगे भव्य राम मंदिर: सांसद जयंत सिन्हा

माननीय सांसद श्री जयंत सिन्हा जी की गरिमामयी उपस्तिथि में हजारीबाग व रामगढ़ में विजयादशमी के पावन अवसर पर भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

हजारीबाग में कार्यक्रम का आयोजन अटल सांस्कृतिक मंच द्वारा गांधी मैदान, मटवारी में किया गया, जिसे अधिक मनमोहक कोलकाता से आए हुए आतिशबाजी के विशेषज्ञों द्वारा घंटो आतिशबाजी कर बनाया गया।

मुख्य अतिथि सांसद जयंत सिन्हा ने अपने कर कमलों से तीर चला कर रावण दहन किया। रावण का पुतला 45 फीट, कुंभकरण का 35 फीट एवं मेघनाथ का पुतला 30 फीट का था।

सांसद जयंत सिन्हा ने इस अवसर पर राम भक्तों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम की आस्था व श्रद्धा का केंद्र बिंदु अयोध्या के बाद अगर कहीं है, तो वो हजारीबाग में है। इसलिए अयोध्या की तर्ज पर भगवान राम के आस्था को मूर्त रूप देने के लिए जनसमर्थन से हम हजारीबाग में भी राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रक्रिया का शुभारंभ कर रहे हैं। इस निर्माण के लिए बजरंग दल के बजरंगी भाइयों ने श्री राम रथ पर ईंट पर मौली लपेटकर मंदिर निर्माण कार्य के लिए पहला दान दिया।

सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि हजारीबाग में राम मंदिर जनसहयोग से बनाया जा रहा है। राम मंदिर निर्माण में सहयोग हेतु विशेष अभियान के तहत श्री राम रथ चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से क्षेत्र की जनता अपना सहयोग दे सकेगी।

सांसद जयंत सिन्हा ने संबोधन का अंत अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के बारे में बताते हुए किया व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद देते हुए कहा कि श्री धाम अयोध्या में जनवरी 2024 को श्री राम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन होगा और हम सब वहां अवश्य जायेंगे।
उन्होंने इस सुअवसर पर भगवान श्री राम से समस्त देशवासियों के मंगल हेतु प्रार्थना की।उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, सांसद जयंत सिन्हा जी की माता श्रीमती नीलिमा सिन्हा, सांसद जयंत सिन्हा जी के पुत्र आशिर सिन्हा, अटल अटल सांस्कृतिक मंच के जिला अध्यक्ष दीपक नाथ सहाय, जितेंद्र सिन्हा, सुदेश चंद्रवंशी,हिमांशु कुमार,आशीष सिंह, सनी सिंह, वेद प्रकाश सहित लाखों की संख्या में हजारीबाग के पावन धरती के राम भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज किया। उक्त जानकारी सांसद जयंत सिन्हा जी के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingdeogharJharkhand

देवघर सारठ मुख्य मार्ग लोखरियामोड के पास सड़क दुघर्टना में दो की मौत

Khabar365newsदेवघर जिले सारवां से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है लोखरिया...

BreakingJharkhandझारखंड

स्वीटजरलैंड पहुंचे मुख्यमंत्री, कहा प्रकृति के साथ तालमेल बैठा कर विकास पर ध्यान दिया जाएगा

Khabar365newsमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी टीम के साथ आज स्वीटजरलैंड पहुंच गए हैं।...

BreakingJharkhandब्रेकिंग

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना

Khabar365newsप्रदेश अध्यक्ष बनने के अगले दिन प्रो आदित्य प्रसाद साहु ने आज...

BreakingJharkhandझारखंड

डालटेनगंज नगर निगम की पूर्व मेयर अरुणा शंकर ने कहा, अपराध फिर बढ़ने लगा

Khabar365newsडालटेनगंज नगर निगम की प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने आज पूर्व वार्ड...