BreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

फुटवियर गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

Share
Share
Khabar365news

बोकारो में आवासीय कॉलोनी के बीच फुटवियर गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है। जिसके बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी। घटना शनिवार देर शाम को सेक्टर 12 थाना अंतर्गत बारी कोऑपरेटिव के मनमोहन कॉलोनी में घटी है। जानकारी के मुताबिक जब लोग अपने घरों में थे, उसी दौरान लोगों ने आवासीय कॉलोनी के बीच एक फुटवियर गोदाम से चिंगारी निकलते हुए देखा।

देखते ही देखते आगे ने पूरे गोदाम को अपने आगोश में ले लिया। और गोदाम के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। लपटों को उठता देख गोदाम के मालिक ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गोदाम के मालिक ओंकार पांडे ने बताया कि गोदाम में कई कंपनियों के फुटवियर स्टॉक रखे हुए थे और फुटवियर में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल रखे थे। पिछले दो दिन पहले भी 60 लाख का माल मंगाया था जो आग में जलकर बर्बाद हो गया। मालिक ने बताया कि इस आगजनी में लगभग 1 करोड़ का नुकसान हो गया है। 

वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना कई लोगों की जान जा सकती थी, उन्होंने जानकारी दी कि गोदाम के ऊपरी भवन में 20 से 25 मजदूर रहते थे जो सकुशल बाहर निकल गए और फ़िलहाल सुरक्षित है। प्रशासन ने कहा है कि प्राथमिक जांच में यह शॉर्ट सर्किट का मामला लग रहा है। हालांकि पूरी तरह से जांच के बाद ही कुछ भी कहा जा सकता है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
JharkhandPakur

तारापुर गांव में छत पर रखे पुआल में लगी भीषण आग, ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Khabar365newsपाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): सोमवार अपराह्न हिरणपुर प्रखंड...

HazaribaghJharkhand

सरस्वती पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक, महेश बने पूजा समिति अध्यक्ष

Khabar365news बरकट्ठा संतोष पांडे : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कोनहारा कला स्थित...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

कोलकाता से जमशेदपुर तोतों की तस्करी का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर रविवार शाम वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई...