Jharkhand

हज़ारीबाग के लिये गर्व का विषय; सांसद जयंत सिन्हा जी की अध्यक्षता में कार्यवान संसदीय वित्त समिति को चुना गया सर्वश्रेष्ठ समिति

Share
Share
Khabar365news

हज़ारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति श्री जयंत सिन्हा जी की अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वक्षेष्ठ समिति के रूप में चुना गया है। यह हज़ारीबाग और रामगढ़ समेत समस्त झारखण्ड के लिये गर्व का विषय है।

श्री जयंत सिन्हा जी की अध्यक्षता वाली समिति को वर्ष 2022 में भी सर्वश्रेष्ठ समिति के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके नेतृत्व वाली वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति देश के विकास में विशेष योगदान दे रही है। आर्थिक मामलों समेत देशवासियों के रोज़मर्रा के जीवन को बेहतर बनाने व उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु बनाये जाने वाली नीतियों में भी इस समिति की अहम भूमिका है। उनका सांसद के रूप में भी लोकसभा में बहुत ही बेहतर प्रदर्शन रहा है। वे हज़ारीबाग लोकसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए सदन के सभी सत्रों में क्षेत्र व राष्ट्र से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे उठाते रहे हैं। उन्होंने सदन में देशहित से जुड़े कई प्राइवेट मेंबर बिल प्रस्तुत किये हैं। साथ ही उनकी उपस्थिति लगभग 100 प्रतिशत रही है।

श्री जयंत सिन्हा जी ने इस सुअवसर पर कहा कि मुझसे बहुत लोग पूछते हैं कि आप अपना सफल और प्रगतिशील कैरियर छोड़कर राजनीति में क्यों आये? तो मैं उनसे यही कहता हूँ कि मेरा मूलमंत्र ‘सेवा परमो धर्मः’ है। मैं हज़ारीबाग लोकसभा की जनता के आशीर्वाद व विश्वास से ही सेवा कर पाता हूँ। मेरे क्षेत्र की जनता ने मुझे चुनाव में दो बार ऐतिहासिक जीत दिलाकर अपना आशीष दिया है। इसलिए मैं यह सम्मान अपने हज़ारीबाग व रामगढ़ परिवार को समर्पित करता हूँ।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों की सेवा करना मेरा परम सौभाग्य है। प्रधानमंत्री जी, माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी व माननीय भाजपा अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी ने मुझे जो ज़िम्मेदारी दी है, उसके लिये मैं उनका आभार व्यक्त करता हूँ। उनके नेतृत्व में मैं अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, समर्पण व ऊर्जा से निर्वहन करता रहूंगा।

हज़ारीबाग भाजपा के हम सभी कार्यकर्ता श्री जयंत सिन्हा जी को इस पुरुस्कार के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। हमें यह विश्वास है कि उनका मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहेगा और उनके नेतृत्व में हम क्षेत्र के विकास व जनता की सेवा में जुटे रहेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...