Jharkhand

दर्दनाक हादसा, ट्रक ने दो लोगों को रौंदा, मौत

Share
Share
Khabar365news

रांची: रांची के मांडर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां के मांडर थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने दो छात्रों को कुचल दिया. इस हादसे में एक युवक और एक लड़की की मौत हो गई. दोनों मृतक झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ. मामला मांडर थाना क्षेत्र के मालटोटी पुल के पास का है. यहां बने डायवर्सन पर एक ट्रक की चपेट में दो छात्र आ गए|

घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे की है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर हंगामा किया. लोगों ने शव को घटनास्थल पर रखकर धरना शुरू कर दिया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कोयला लदा एक ट्रक डायवर्सन से गुजर रहा था. इस दौरान दूसरी तरफ से आ रहे लड़का-लड़की दोनों ट्रक की चपेट में आ गए. दोनों बाइक पर सवार थे. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार लड़का-लड़की दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. मृतकों की पहचान देवदास मंडल और ऐश्वर्या के रूप में हुई है. दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. छात्र की उम्र 25 वर्ष थी, जबकि छात्रा की उम्र 23 वर्ष थी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। सुबह 10 बजे से ही सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति है। दोनों ही विवि के ब्रांबे कैंपस से चेदि मनातू कैंपस जा रहे थे। दोनों ही जियो इंफॉर्मेटिक्स के छात्र हैं। छात्रा ऐश्वर्या एमएससी और छात्र देवदास मंडल रिसर्च स्कॉलर है। विवि की ओर से दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को छात्रों और स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। दोनों ने पिछले साल ही एडमिशन लिया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

आज तय होगा धनबाद का मेयर कौन, सस्पेंस में बीती पूरी रात

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मतगणना शुक्रवार देर रात...